चाइनीज ऐप बैन के आदेश का फैक्ट चेक
चाइनीज ऐप बैन के आदेश का फैक्ट चेक / खुद सरकार ने कहा- ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ, सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे फर्जी हैं
दैनिक भास्कर
Jun 19, 2020, 10:59 PM ISTवायरल: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने सभी चाइनीज ऐप्स को देश से बैन कर दिया है। दावे के साथ भारत सरकार के नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के नाम से एक आदेश की कॉपी भी वायरल हो रही है। वायरल आदेश में दिख रहा है कि गूगल इंडिया और एप्पल इंडिया को केंद्र सरकार ने अपने प्लेटफॉर्म से चाइनीज ऐप हटाने का आदेश दिया है।
इस दावे से जुड़े ट्वीट

https://twitter.com/DebasisJourno/status/1273889280444661761

https://twitter.com/anilRed54392854/status/1273613590403051522
फैक्ट चेक पड़ताल
- चूंकि दावा ऐप से जुड़ा हुआ है। इसलिए हमने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर हैंडल चेक किया। जहां ऐसा कोई भी अपडेट नहीं था।
- भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक ने ही इस आदेश की कॉपी को फर्जी बताया है। इससे स्पष्ट होता है कि वायरल हो रहा आदेश सरकार की तरफ से जारी नहीं किया गया।

निष्कर्ष: भारत सरकार ने चाइनीज ऐप को देश में बैन करने से जुड़ा कोई आदेश अब तक जारी नहीं किया है। सरकार ने खुद ही सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को फर्जी बताया है।
Comments
Post a Comment