आरबीआई के बयान का गलत अर्थ निकालकर गूगल पे का भुगतान असुरक्षित होने का झूठा दावा किया जा रहा है

फेक vs फैक्ट / आरबीआई के बयान का गलत अर्थ निकालकर गूगल पे का भुगतान असुरक्षित होने का झूठा दावा किया जा रहा है

Google Pay is being claimed to be unsecured by misinterpreting RBI statement

दैनिक भास्कर

Jun 26, 2020, 04:48 PM IST

क्या वायरल : सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि आरबीआई ने गूगल पे पर किए गए भुगतानों को असुरक्षित बताया है। 

सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज शेयर किए जा रहे हैं 

https://twitter.com/BalshaliBharat/status/1275722228752101377

https://twitter.com/ISNTiwari/status/1274598683355623425

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=1552062834976063&id=507612629421094

फैक्ट चेक पड़ताल 

  • अलग-अलग कीवर्ड्स के जरिए हमने ऐसी खबरें तलाशीं। जिनमें आरबीआई द्वारा गूगल पे से जुड़ा कोई बयान हो। इस दौरान हमें इंडिया टुडे वेबसाइट पर 20 जून की एक खबर मिली। 
  • खबर के अनुसार : आरबीआई ने एक मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट में कहा कि गूगल पे कोई पेमेंट सिस्टम ऑपरेट नहीं करता। ये एक थर्ड पार्टी पेमेंट एप है। यही वजह है कि गूगल पे का नाम नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा प्रकाशित अधिकृत भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों की सूची में नहीं है। 
  • आरबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट को यह जानकारी एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दी थी। याचिकाकर्ता अभिजीत मिश्रा का आरोप था कि गूगल पे आरबीआई की अनुमति के बिना ही फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन कर रहा है। इस मामले में अभी कोई फैसला नहीं आया है। 
  • गौर करने वाली बात ये है कि आरबीआई ने यहां ऐसा नहीं कहा कि गूगल पे भुगतान के लिए सुरक्षित नहीं है। आरबीआई के बयान का गलत अर्थ निकालकर लोगों ने यह अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाई। 


  • गूगल पे इंडिया ने 24 जून को जारी एक बयान में कहा कि कंपनी पूरी तरह कानून के दायरे में काम कर रही है। हम बैंकों के साथ टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर के रूप में काम करते हैं। देश में यूपीआई एप्स को थर्ड पार्टी एप की कैटेगरी में रखा जाता है। यूपीआई एप को पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर होने की जरूरत नहीं होती। 

    https://twitter.com/GooglePayIndia/status/1275823949083860993?ref_src=twsrc%5Etfw

  • क्या गूगल पे सरकार के किसी आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की वेबसाइट पर उपलब्ध थर्ड पार्टी एप की लिस्ट देखी। इस लिस्टम में गूगल पे का भी नाम है। यानी इस लिहाज से कंपनी का यह बयान तथ्यातमक रूप से सही है कि गूगल पे कानून के अंतर्गत थर्ड पार्टी एप के रूप में काम करता है। 

निष्कर्ष: आरबीआई ने गूगल पे इंडिया से किए जाने वाले भुगतान के असुरक्षित होने की बात नहीं कही है। 

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण