निसाबा गोदरेज बनेंगी कंपनी की एम डी और सीईओ, देश की युवा बिजनेसवुमन के तौर पर रखती हैं खास पहचान
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
कामयाबी कदमों में / निसाबा गोदरेज बनेंगी कंपनी की एम डी और सीईओ, देश की युवा बिजनेसवुमन के तौर पर रखती हैं खास पहचान
दैनिक भास्कर
Jun 12, 2020, 10:14 AM IST
42 साल की निसाबा गोदरेज ग्रुप की नई एम डी और सीईओ बन गई हैं। फिलहाल वे गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। निसाबा गोदरेज ग्रुप के चैयरमेन आदि गोदरेज की दूसरे नंबर की बेटी हैं। ग्लोबल और उद्योग जगत में उनकी पहचान एक कर्मठ युवा मैनेजर के रूप में होती है। निसाबा ‘टीच फॉर इंडिया’ फाउंडेशन की चेयरपर्सन होने के साथ-साथ गोदरेज एग्रोवेट और वीआईपी इंडस्ट्रीज के बोर्ड में भी शामिल हैं। वे वर्तमान में GCPL की कार्यकारी चेयरपर्सन हैं।
उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, अमेरिका में पेनसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के द व्हार्टन स्कूल, ब्रिटेन के स्टो स्कूल और भारत में कैथेड्रल स्कूल से पढ़ाई की है। निसाबा को मई 2017 में GCPL में एग्जिक्युटिव चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था। निसाबा आदि गोदरेज और परमेश्वर गोदरेज की तीन संतानों में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी बड़ी बहन तान्या दुबाश हैं।
निसाबा ने करीब 17 साल तक गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्टस के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद संभाला और उनके नेतृत्व में कंपनी ने काफी उन्नति व ग्लोबल विस्तार किया। उनकी इसी खूबी से प्रेरित होकर आदि गोदरेज ने उन्हें एक्जीक्यूटिव चैयरमेन बना दिया। उनकी पहचान एक कर्मठ बिजनेसवुमेन के रूप में हाेती है।
निसाबा का विवाह रियल स्टेट क्षेत्र के बिजनेसमैन कल्पेश मेहता से हुआ। उनक एक बेटा भी है। निसाबा डिलिवरी के बाद तब सुर्खियों में आई थी जब वो मां बनने के एक महीने बाद ही नन्हें से बच्चे को लेकर ऑफिस पहुंच गई। उन्होंने बच्चे को क्रैच में रखा और बोर्ड की मीटिंग अटैंड की।
निसाबा ने पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA किया है। हार्वर्ड जाने से पहले भी निसाबा 2002 से 2004 के बीच ट्रेनी के तौर पर गोदरेज ग्रुप में काम कर चुकी थी। उन्हें 2008 में गोदरेज एग्रोवेट के बोर्ड में शामिल किया गया था। निसाबा को घर के लोग निसा कहकर पुकारते हैं। निसाबा ने गोदरेज के ब्रांड को विदेशों में स्थापित करने और व्यापार को बढ़ाने की स्ट्रेटेजी पर दस साल काम किया। उन्होंने गोदरेज को एशिया, अफ्रीका और लेटिन अमेरिका में एक बड़े ब्रांड को तौर पर उभारने में मुख्य भूमिका निभाई है।
फेक vs फैक्ट: क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं? फर्जी अकाउंट से किया गया है ट्वीट क्या वायरल : सचिन पायलट की पत्नी सारा सचिन पायलट के नाम से एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि सारा चाहती हैं कि सचिन पायलट भाजपा में शामिल हों। राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच लगातार सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन, इसी बीच कुछ तत्व फर्जी तथ्यों के आधार पर भी इन अटकलों को जोर देने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल ट्वीट फैक्ट चेक पड़ताल जिस ट्विटर हैंडल से भाजपा में शामिल होने वाला ट्वीट किया गया है। उसपर ब्लू टिक नहीं है। इसी से संदेह पैदा होता है कि हैंडल सही है भी या नहीं। हमने ऐसे ट्वीट खंगालने शुरू किए जिनमें किसी वैरिफाइड हैंडल से सचिन पायलट की पत्नि के संबंध में ट्वीट किया गया हो। ये देखने के लिए कि सारा पायलट के संबंध में ट्वीट करते समय किस हैंडल को टैग किया गया है। वहीं हैंडल असली होगा। सारा पायलट के पिता उमर अब्दुल्ला ने 2 मार्च, 2015 को सारा पायलट ...
फेक vs फैक्ट: 31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है, भारत सरकार ने अभी किसी राज्य को कोई अनुमति नहीं दी, HRD मिनिस्ट्री सिर्फ सुझाव ले रही क्या वायरल : वॉट्सएप्प पर न्यूज चैनल की ब्रेकिंग के स्क्रीनशॉट के साथ एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को 31 अगस्त से स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है। दावा है कि गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। दैनिक भास्कर के पाठक ने हमारी फैक्ट चेक टीम के वॉट्सएप्प नंबर पर यह मैसेज भेजकर इसकी सत्यता जांचने को कहा दो महीने पहले भी यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है फैक्ट चेक पड़ताल वायरल मैसेज में दावा है कि गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों को स्कूल खोलने के लिए पत्र भी लिखा है। दावे से जुड़े अलग-अलग कीवर्ड्स को सर्च करने पर हमें दिप्रिंट वेबसाइट की एक खबर मिली। इसके अनुसार सभी राज्य के प्रमुख सचिवों को पत्र लिखे जाने वाली बात सही है। लेकिन, यह पत्र गृह मंत्रालय ने नहीं एमएचआरडी ने लिखा है। और यह पत्र स्कूल...
सियासी संग्राम के 7वें दिन ऑडियो धमाका : वायरल ऑडियो में 30 विधायकों का सौदा, पैसा श्रीनगर व दिल्ली पहुंचने और सरकार को घुटनों पर लाने की बातें जयपुर 2 घंटे पहले प्रतीकात्मक फोटो। सीएम के ओएसडी ने खरीद-फरोख्त की 3 रिकॉर्डिंग जारी की, विपक्ष के नेताओं पर लगाया आरोप सरकार का दावा- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा व विश्वेंद्र और दलाल संजय के बीच हुई ये बातें गजेंद्र सिंह शेखावत और भंवरलाल शर्मा ने कहा- ऑडियो फर्जी हैं, बौखलाई हुई है सरकार, खुद तैयार करा रहे ऑडियो Advertisement राजस्थान की सिसायत में 7 दिन से छिड़े संग्राम के बीच गुरुवार काे ऑडियो धमाका हुआ। विधायकाें की खरीद-फराेख्त का आराेप लगाने और इसके सबूत हाेने के सीएम अशोक गहलाेत के दावे के एक दिन बाद उनके ओएसडी ने 3 ऑडियाे जारी किए। दावा है कि इनमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा व विश्वेंद्र तथा दलाल संजय साैदेबाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर, गजेंद्र सिंह व भंवरलाल ने कहा- बगावत के कारण इस समय सरकार बौखलाई हुई है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा अपने आदमियों से ये फर्ज...
Comments
Post a Comment