गोविन्दा की कार को यशराज की कार ने टक्कर मारी

मुम्बई / अभिनेता गोविन्दा की कार को यशराज की कार ने टक्कर मारी; अंदर बैठे थे उनके बेटे यशवर्धन; रजामंदी से सुलझा केस

actor govinda son car accident in mumbai| Yash Raj's car collided with actor Govinda's son's car, the matter was solved by mutual consent

दैनिक भास्कर

Jun 24, 2020, 11:57 PM IST

बुधवार रात करीब 8:30 बजे मुम्बई के जुहू इलाके में अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार का एक्सीडेंट हो गया।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनकी कार को आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स से अटैच एक कार ने टक्कर मार दी। हालांकि दुर्घटना में दोनों ही कारों में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है। 

गोविंदा की कार में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा और ड्राइवर मौजूद थे। यशराज की कार को उनका कोई ड्राइवर  चला रहा था। जूहू पुलिस के मुताबिक़ इस मामले को कोई शिकायत भी दर्ज नहीं हुई है। मामले को दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से सुलझा लिया है।

बॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं यश

56 साल के गोविंदा के दो बच्चे हैं - बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। टीना फिल्मों में किस्मत आजमा चुकी है और अब गोविंदा को यश से बड़ी उम्मीदें हैं। यश ने लंदन से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है। इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की मार्केटिंग टीम में भी काम किया। बीते दिनों खबर थी कि यश सलमान खान स्टारर ‘किक’ के सीक्वल से डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण ये प्रोजेक्ट अटक गया है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण