सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर, परिजन से मिलकर भावुक हुए

पटना / सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर, परिजन से मिलकर भावुक हुए

Nana Patekar visits Sushant Singh Rajput's family in Patna ...
फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर दो दिनों के बिहार दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने राजीव नगर स्थित सुशांत के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

  • नाना ने सुशांत के पिता को सांत्वना दी और संयम रखने को कहा
  • नाना ने कहा-सुशांत नेक दिल इंसान थे, उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 04:55 AM IST

पटना. फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे। परिजन से मिलकर नाना पाटेकर भावुक हो गए। उन्होंने सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह को सांत्वना दी और उन्हें संयम रखने को कहा। नाना ने कहा कि सुशांत एक नेक दिल इंसान थे। उन्हें जरूर इंसाफ मिलेगा। सुशांत की मौत से पूरा देश दुखी है।

सुशांत के परिजनों से मुलाकात करते फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर।

दरअसल, नाना पाटेकर दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। वे एक एनजीओ के कार्यक्रम में मोकामा गए थे। इसके बाद वे पटना पहुंचे जहां राजीव नगर स्थित सुशांत के घर जाकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और परिवार को हिम्मत बंधाई। 14 जून को सुशांत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शनिवार को तेरहवीं थी, जो पटना स्थित उनके आवास से संपन्न हुई। सुशांत के खुदकुशी की जांच मुंबई पुलिस कर रही है।

सुशांत की मौत के बाद उनके घर अभिनेताओं और नेताओं का आना लगातार जारी है। पिछले दिनों भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह भी सुशांत के घर पहुंची थीं। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सुशांत के परिजन से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी थी।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण