सुशांत सिंह के नाम पर फिल्म सिटी का नामकरण करें

राजनीति / तेजस्वी ने नीतीश को पत्र लिखा, कहा- सुशांत सिंह के नाम पर फिल्म सिटी का नामकरण करें

तेजस्वी ने लिखा कि सुशांत सिंह की मौत से मैं व्यथित हूं।तेजस्वी ने लिखा कि सुशांत सिंह की मौत से मैं व्यथित हूं।

  • राज्य की जनता चाहती है कि उनकी यादों को संजो कर रखा जाए
  • फिल्म सिटी का नामकरण सुशांत सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 07:01 AM IST

पटना. राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा। तेजस्वी ने अपने पत्र को ट्विटर पर पोस्ट किया है। पत्र में तेजस्वी ने मांग की है कि राजगीर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी का नामकरण एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर किया जाए। 

पत्र में तेजस्वी ने लिखा कि बिहार की धरती के होनहार सपूत और देश के उभरते हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन से पूरा देश मर्माहत है। मैं खुद उनके निधन से व्यथित हूं। उन्होंने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से कम समय में ही फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनाने के साथ बिहार का नाम रोशन किया। 

उनके अभिनय की कायल समूची जनता उनसे असीम प्यार करती थी। राज्य की जनता चाहती है कि उनकी यादों को संजो कर रखा जाए। अनुरोध है कि राज्य की जनता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए राजगीर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी का नामकरण "स्व. सुशांत सिंह राजपूत फिल्मसिटी" करने की कृपा की जाए। यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गौरतलब है कि 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। तेजस्वी यादव गुरुवार को पटना के राजीव नगर स्थित सुशांत सिंह राजपूत के घर गए थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की थी। इसके बाद तेजस्वी ने कहा था कि हमारी मांग है कि बिहार में बनने वाले फिल्म सिटी का नामकरण सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर हो।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण