सोनाक्षी, साकिब और आयुष के बाद अब नेहा कक्कड़ ने किया सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का एलान,

इंडस्ट्री में हलचल / सोनाक्षी, साकिब और आयुष के बाद अब नेहा कक्कड़ ने किया सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का एलान, बाद में डिलीट कर दी पोस्ट

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 02:48 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है। इस मोर्चे में अब सिंगर्स भी शामिल हो चुके हैं। हाल ही में लगातार नेपोटिज्म और कैंपिंग पर सवाल उठाए जाने पर सोनाक्षी सिन्हा, साकिब सलीम और आयुष शर्मा जैसे कई सेलेब ट्विटर को अलविदा कह चुके हैं इसी बीच अब पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी सोशल मीडिया छोड़ने का एलान किया मगर फिर तुरंत पोस्ट डिलीट कर दी।

रविवार को नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का एलान किया। सिंगर ने भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'वापस सोने जा रही हूं। प्लीज मुझे उठा देना जब एक बेहतर दुनिया बन जाए। दुनिया जहां आजादी, प्यार, इज्जत, केयर, फन, स्वीकार करने वाले और अच्छे लोग हों। ना कि नफरत, जलन, नेपोटिज्म, जजमेंट्स, बॉसी लोग, हिटलर, मर्डर, सुसाइड और बुरे लोग। गुड नाइट, सोने जा रही हूं। परेशान मत हों, मरने नहीं जा रही सिर्फ कुछ दिनों के लिए दूर जा रही हूं'। पोस्ट करने के कुछ ही घंटो बाद नेहा ने इसे डिलीट कर अपनी स्टोरी सेक्शन में डाल दिया।

नेहा कक्कड़ की इंस्टा स्टोरी।

सोनू निगम ने भूषण कुमार को बताया सिंगिंग इंडस्ट्री का माफिया

सुशांत की मौत के बाद ही एक्टिंग इंडस्ट्री में मूवी माफिया और नेपोटिज्म का मुद्दा उठ रहा है। हाल ही में सोनू निगम ने भी भूषण कुमार को सिंगिंग इंडस्ट्री का माफिया बताते हुए कई खुलासे किए हैं। इसके बाद अदनान समी और अलीशा चिनॉय ने भी समर्थन करते हुए अपने विचार सामने रखे हैं। नेहा कक्कड़ से पहले भी कई लोग ट्रोल होने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण