कोरोना के बाद हॉलीवुड
कोरोना के बाद हॉलीवुड / न्यूजीलैंड में अवतार-2 की शूटिंग सेट पर जाने से पहले डायरेक्टर जेम्स कैमरन 14 दिन के लिए हुए क्वारैंटाइन
दैनिक भास्कर
Jun 03, 2020, 06:55 PM ISTसाल 2009 में रिलीज हुई साइंस फिक्शन अवतार का सीक्वल जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए फिल्म के राइटर और डायरेक्टर जेम्स कैमरन फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। लेकिन वर्तमान कोरोना महामारी को देखते हुए इन दोनों को सरकार के आदेश को मानते हुए खुद को 14 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड बिताना है।
View this post on InstagramA post shared by Jon Landau (@jonplandau) on May 30, 2020 at 6:08pm PDT
जॉन ने शेयर किया था फोटो
सह निर्माता जॉन लिंडाऊ ने वेलिंगटन एयरपोर्ट से दोनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होनी थी, लेकिन दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के सामने आने के बाद इसे रोक दिया गया था। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा लगभग 65 लाख हो गया है। इस दौरान कुल 30 लाख 83 हजार 650 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 82 हजार 914 लोगों की मौत की मौत हो चुकी है।
चार सीक्वल हुए हैं प्लान
अवतार के कुल चार सीक्वल प्लान किए गए हैं। जिसमें से अवतार 2 पहला सीक्वल थी। इसकी शूटिंग दिसंबर 2017 में होनी थी और 2021 में इसे रिलीज होना था। फिल्म की तीसरी किश्त 2023 में, चौथी किश्त दिसंबर 2025 में और पांचवी किश्त दिसंबर 2027 में रिलीज करने के लिए प्लान की गई है। अवतार के पहले पार्ट में सैम वर्थिंगटन, ज़ो साल्डाना, स्टीफन लैंग, मिशेल रोड्रिग्स जोएल डेविड मूर मुख्य भूमिकाओं में थे।
Comments
Post a Comment