कोरोना का कहर

कोरोना का कहर / दुनिया में 50 हजार से ज्यादा संक्रमितों की हालत गंभीर, अमेरिका के बाद भारत में ऐसे मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा

  • तीन लाख से ज्यादा संक्रमितों वाले देशों में रूस का रिकवरी रेट सबसे बेहतर, इस मामले में भारत दूसरे नंबर पर
  • भारत दुनिया का चौथा देश, जहां सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं, इस मामले में ब्राजील की हालत सबसे खराब

दैनिक भास्कर

Jun 13, 2020, 08:51 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक और बुरी खबर है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश हो गया है, जहां सबसे ज्यादा संख्या में कोरोना के गंभीर मरीज हैं। मतलब ऐसे मरीज जो वेंटिलेटर या फिर ऑक्सीजन सपोर्ट के सहारे हैं।

अमेरिका में ऐसे मरीजों की संख्या 16 हजार 827 है, जबकि भारत में 8 हजार 944 मरीजों की हालत गंभीर है। ये आंकड़े worldometers.info के मुताबिक हैं। शुक्रवार सुबह तक इस मामले में ब्राजील दूसरे नंबर पर था, जहां अब 8 हजार 318 मरीजों की हालत गंभीर है। 10 दिन पहले यानी 3 जून को इस मामले में भारत 7वें नंबर पर था। 

रूस का सबसे बेहतर रिकवरी रेट
तीन लाख से ज्यादा संक्रमितों वाले देशों में रूस का रिकवरी रेट सबसे अच्छा है। संक्रमितों की संख्या के आधार पर यहां ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। यहां का रिकवरी रेट 51.97% है। भारत इस मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां का रिकवरी रेट 49.34% है।  

इंग्लैंड ने ठीक हुए मरीजों की संख्या जारी करना ही बंद कर दिया
इंग्लैंड में शुरुआत से ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या काफी कम रही है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2 मई तक इंग्लैंड में 32.9% कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। आईसीयू में 20.7% मरीज थे। आईसीयू से डिस्चार्ज होकर जनरल वार्ड में शिफ्ट होने वाले मरीजों की संख्या 44.1% थी और पूरी तरह से सही होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 2.3% थी। इसके बाद से इंग्लैंड ने कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या जारी करना बंद कर दिया।  

ब्राजील में हर दिन सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं
दुनिया में अब हर रोज सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में हो रही हैं। यहां एक दिन पहले ही 1261 लोगों की मौत हुई थी। दूसरे नंबर पर अमेरिका है। यहां रोज 1000 लोगों की जान जा रही है। भारत इस मामले में चौथे नंबर पर है। जहां अब हर रोज 350 से ज्यादा लोग दम तोड़ रहे हैं। पाकिस्तान भी सबसे ज्यादा मौतों वाले 10 देशों की सूची में शामिल हो गया है। यहां अब हर रोज 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। 

Hindi News
  • National
  • Truck carrying truck carrying workers killed in Sitapur, Uttar Pradesh; three dead including driver

यूपी में हादसा / सीतापुर में मजदूरों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्‍कर; ड्राइवर सहित तीन की मौत, पंजाब के लुधियाना से बिहार जा रहे थे श्रमिक

उत्तर प्रदेश के बरेली के पास हादसे का शिकार बस, जो लुधियाना से श्रमिकों को लेकर बिहार जा रही थी।उत्तर प्रदेश के बरेली के पास हादसे का शिकार बस, जो लुधियाना से श्रमिकों को लेकर बिहार जा रही थी।

  • हादसे के वक्त सीतापुर-बरेली नेशनल हाईवे के एक ढाबे पर बस रुकी हुई थी तभी ट्रक ने टक्कर मार दी
  • मरने वालों में लुधियाना का चालक मोहन प्रसाद, नाभा का हेल्पर धर्मेंद्र और यूपी के गोंडा जिले के जितेंद्र तिवारी शामिल हैं

दैनिक भास्कर

Jun 13, 2020, 04:14 PM IST

लुधियाना. पंजाब के लुधियाना से श्रमिकों को लेकर बिहार जा रही एक बस उत्तर प्रदेश में सीतापुर के पास हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में ड्राइवर सहित तीन मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ, जब बस एक ढाबे पर खड़ी थी तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक व्‍यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार जा रहे थे मजदूर

दरहा थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के रहने वाले बस चालक कर्मजीत ने बताया कि वो कंपनी की दो बसों से मजदूरों को लेकर बिहार जा रहे थे। शनिवार सुबह नवादा स्थित पंजाबी ढाबे पर बसें खड़ी करके श्रमिक कुछ खाने-पीने के लिए नीचे उतर रहे थे। इसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इससे एक बस के चालक लुधियाना के शिमलापुरी निवासी मोहन प्रसाद की मौत हो गई। इसके साथ ही दूसरी बस के हेल्पर पटियाला के नाभा के रहने वाले धर्मेंद्र और बस में सवार उत्‍तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव बेलवा निवासी जितेंद्र तिवारी की भी मौत हो गई। 

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

सियासी संग्राम के 7वें दिन ऑडियो धमाका