दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच छाए राहत के बादल

फोटो स्टोरी / दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच छाए राहत के बादल, राजस्थान में तपता रेगिस्तान छोड़ घरों में पहुंच रहे जहरीले सांप

Clouds of relief prevailed amidst the scorching heat in Delhi, thirsty snake in the hot desert

दैनिक भास्कर

Jun 24, 2020, 07:31 AM IST

नई दिल्ली. फोटो नई दिल्ली के इंडिया गेट की है। यहां मंगलवार को आसमान में काले बादल छाए रहे। इससे राजधानी का मौसम सुहाना हो गया। दिल्ली एनसीआर में बारिश की फुहार ने लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम ऐसे ही सुहाना बना रहने का अनुमान है। यहां अगले 24 घंटे में मानसून दस्तक दे सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

राजस्थान में मानसून के बादल

फोटो राजस्थान के पाली शहर की है। प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। शाम 5 बजे के बाद 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके साथ ही बारिश भी शुरू हो गई, जो करीब 45 मिनट चली। शहर में 24 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। रानी में 4 और रायपुर में 4 मिलीमीटर बारिश हुई।

गर्मी से परेशान जानवर

फोटो राजस्थान के बाड़मेर की है। प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन राज्य के रेगिस्तानी हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है। यहां पारा 42 डिग्री तक पहुंच रहा है। तेज गर्मी में जन जीवन तो बेहाल है ही वन्य जीव भी परेशान हैं। बाड़मेर में सांपों का संरक्षण करने वाले दीपक सेन एक कोबारा को पानी में ठंडक देने की कोशिश करते हुए। दीपक बारिश से पहले रिहायशी इलाके में निकल रहे सैकड़ों सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ चुके हैं। 

पीपीई किट में गर्मी से बेहाल हुए निगमकर्मी 

फोटो राजस्थान के अजमेर की है। यहां के ऋषि घाटी मोक्षधाम के बाहर कोरोना पॉजिटिव के शव का इंतजार कर रहे निगमकर्मी पीपीई किट में गर्मी से बेहाल हो गए। उन्होंने खुद को सेनिटाइज कर गर्मी से राहत पाई। मंगलवार को अधिकतम पारा 39.50 रहा। 

जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे लोग

फोटो छत्तीसगढ़ के दुर्ग की है। यहां लगातार दो दिन हुई बारिश से ग्राम घोघोपुरी का चोरहा नाले पर बना पुल बाढ़ के पानी में डूब गया। पुल के ऊपर से 3 फीट पानी बह रहा है। इसके बाद भी गांव वाले जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति टेंगनाबरपारा गांव की है। यहां बाढ़ से पुल बह जाने के बाद अफसरों ने रास्ते पर लकड़ी, पत्थर डालकर आवाजाही बंद कराई है, फिर भी गांववाले बाइक, साइकिल से आना-जाना कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमण के बीच करियर की दौड़

फोटो बिहार के नवादा शहर से तीन किलोमीटर दूर ननौरा रोड स्थित खेल मैदान की है। जिंदगी अनलॉक हुई तो कोरोना संक्रमण के बीच करियर की दौड़ शुरू हो गई है। इस मैदान में हर रोज सुबह-शाम 50 से अधिक लड़कियां दौड़ लगा रही हैं। खास बात यह है कि ये लड़कियां दूर-दराज के गांवों की हैं। नगर में किराए के मकान में रह कर दौड़ का प्रैक्टिस करती हैं। ये लड़कियां सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुकी हैं। 15 जुलाई से फिजिकल टेस्ट होना है। वे इसी की तैयारी में जुटी हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण