एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुदकुशी का सिलसिला / लॉकडाउन के 70 दिनों में कई एक्टर्स ने मौत को गले लगाया, कोई टूटे सपनों तो कोई तंगहाली के चलते जिंदगी की जंग हार गया
सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को खुदकुशी की, कुछ दिन पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा ने भी खुदकुशी कर ली थी
6 जून को तमिल एक्टर श्रीधर और उनकी बहन जया कल्याणी ने तंगहाली के चलते खुदकुशी कर ली थी
दैनिक भास्कर
Jun 14, 2020, 05:25 PM IST
महेंद्र सिंह धोनी का किरदार पर्दे पर निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली। कुछ दिन पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने भी खुदकुशी की थी। हालांकि, इन दोनों मौतों की असल वजह सामने नहीं आई हैं। लेकिन, सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। यह बात उनके घर से मिले मेडिकल दस्तावेजों से पता चली है।
लॉकडाउन के दौरान सुशांत की खुदकुशी की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को चौंका दिया है। लॉकडाउन के 70 दिनों में सुशांत ही नहीं, कई स्टार्स ने खुदकुशी की। ज्यादातर करियर और जिंदगी को लेकर परेशान थे। पर्दे पर हर मुश्किल से जूझने और जिंदगी का फलसफा सिखाने वाले ये कलाकर असल जिंदगी में परेशानियों के आगे झुक गए।
खुदकुशी करने वालों में बॉलीवुड, टीवी, तमिल और कन्नड़ इंडस्ट्री के कलाकार शामिल हैं।
32 साल के मनमीत ग्रेवाल ने 15 मई को आत्महत्या कर ली थी। मनमीत के सुसाइड के कारणों के पीछे उनकी पिछली पेमेंट न मिलने के चलते सामने आई आर्थिक परेशानी थी। उनके दोस्त मंजीत सिंह ने एक बातचीत में बताया था कि कुछ दिन पहले ही मनमीत के दोस्त ने भी पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। वह भी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। दोनों ने फॉरेन ट्रिप के लिए लोन लिया था और वे इसका भुगतान नहीं कर पा रहे थे।
सपनों के टूटने का दुख था प्रेक्षा मेहता को
'क्राइम पेट्रोल', 'लाल इश्क' और 'मेरी दुर्गा' जैसे शोज की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने सोमवार 25 मई की रात इंदौर में आत्महत्या की थी। 25 साल की प्रेक्षा ने सुसाइड नोट में लिखा था, ‘‘मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है। मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस निगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की। अब मैं थक गई हूं।’’
बॉयफ्रैंड के कारण चांदना ने दी जान
कमर्शियल ऐड में नजर आईं कन्नड़ एक्ट्रेस और टीवी एंकर चांदना वीके ने भी मौत को गले लगा लिया था। घटना 28 मई की थी जो करीब हफ्ते भर बाद वायरल हुई थी। चांदना ने आत्महत्या जैसा कदम ब्वॉयफ्रेंड दिनेश गोवडा के शादी से इनकार करने के बाद उठाया। उन्होंने जहर खाकर जान दी। मरने से पहले चांदना ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वे कहती दिखी थीं, ‘‘तुमने कहा था कि अगर मैं मर जाऊं तो तुम्हारे लिए अच्छा होगा। मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं और इसकी वजह तुम हो दिनेश।’’
सड़ गई थीं एक्टर भाई-बहन की लाशें
चेन्नई में तमिल एक्टर श्रीधर और उनकी बहन जया कल्याणी ने भी आत्महत्या कर ली थी। दोनों का करियर एक्टिंग ही थी। पैसों की तंगी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया था। घटना का पता पड़ोसियों को तब चला जब एक्टर के घर से बदबू आने लगी। 6 जून को सामने आई इस खबर के बाद पुलिस ने मामले की जांच की।
फेक vs फैक्ट: क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं? फर्जी अकाउंट से किया गया है ट्वीट क्या वायरल : सचिन पायलट की पत्नी सारा सचिन पायलट के नाम से एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि सारा चाहती हैं कि सचिन पायलट भाजपा में शामिल हों। राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच लगातार सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन, इसी बीच कुछ तत्व फर्जी तथ्यों के आधार पर भी इन अटकलों को जोर देने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल ट्वीट फैक्ट चेक पड़ताल जिस ट्विटर हैंडल से भाजपा में शामिल होने वाला ट्वीट किया गया है। उसपर ब्लू टिक नहीं है। इसी से संदेह पैदा होता है कि हैंडल सही है भी या नहीं। हमने ऐसे ट्वीट खंगालने शुरू किए जिनमें किसी वैरिफाइड हैंडल से सचिन पायलट की पत्नि के संबंध में ट्वीट किया गया हो। ये देखने के लिए कि सारा पायलट के संबंध में ट्वीट करते समय किस हैंडल को टैग किया गया है। वहीं हैंडल असली होगा। सारा पायलट के पिता उमर अब्दुल्ला ने 2 मार्च, 2015 को सारा पायलट ...
फेक vs फैक्ट: 31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है, भारत सरकार ने अभी किसी राज्य को कोई अनुमति नहीं दी, HRD मिनिस्ट्री सिर्फ सुझाव ले रही क्या वायरल : वॉट्सएप्प पर न्यूज चैनल की ब्रेकिंग के स्क्रीनशॉट के साथ एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को 31 अगस्त से स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है। दावा है कि गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। दैनिक भास्कर के पाठक ने हमारी फैक्ट चेक टीम के वॉट्सएप्प नंबर पर यह मैसेज भेजकर इसकी सत्यता जांचने को कहा दो महीने पहले भी यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है फैक्ट चेक पड़ताल वायरल मैसेज में दावा है कि गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों को स्कूल खोलने के लिए पत्र भी लिखा है। दावे से जुड़े अलग-अलग कीवर्ड्स को सर्च करने पर हमें दिप्रिंट वेबसाइट की एक खबर मिली। इसके अनुसार सभी राज्य के प्रमुख सचिवों को पत्र लिखे जाने वाली बात सही है। लेकिन, यह पत्र गृह मंत्रालय ने नहीं एमएचआरडी ने लिखा है। और यह पत्र स्कूल...
कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण : पुलिस ने आतंकी कमांडर के परिवार पर दबाव डाला, तब जाकर लश्कर के आतंकवादियों ने 12 घंटे बाद भाजपा नेता को छोड़ा नई दिल्ली एक घंटा में लेखक: उपमिता वाजपेयी आतंकवादियों ने मंगलवार को सोपोर के वाटरगाम में भारतीय जनता पार्टी के नेता मेहराजुद्दीन को अगवा कर लिया था। 12 घंटे बाद भाजपा नेता को छुड़ाया गया। पुलिस ने लश्कर ए तैयबा आतंकवादी संगठन के कमांडर सज्जाद हैदर के परिवार को पूरे दिन थाने में बैठाए रखा आईजी विजय कुमार ने बयान दिया कि पुलिस ने मल्ला को रिहा करवा लिया है, हालांकि ये साफ नहीं किया गया कि कहां और कैसे छुड़वाया उमर अब्दुल्ला ने पहले इस रिहाई पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया और फिर बाद में उसे डिलीट कर दिया Advertisement जम्मू कश्मीर पुलिस को भारतीय जनता पार्टी के म्युनिसिपल कमेटी मेंबर मेहराजुद्दीन मल्ला को छुड़वाने के लिए आतंकी कमांडर के परिवार को पुलिस थाने बुलाकर दबाव डालना पड़ा। मंगलवार को आतंकवादियों ने सोपोर के वाटरगाम में भारतीय जनता पार्टी के नेता मेहराजुद्दीन को अगवा कर लिया था। उसे ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था। यही नहीं मल्ला की...
Comments
Post a Comment