कोरोना देश में LIVE

कोरोना देश में LIVE / पिछले 24 घंटे में 13,826 मरीज बढ़े, अब तक 3.81 लाख संक्रमित; 5 दिन में 42 हजार से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर लौटे

यह फोटो दिल्ली के आरके पुरम की सीजीएचएस डिस्पेंसरी की है। यहां रैपिड एंटीजन किट्स के जरिए टेस्ट किए जा रहे हैं। राजधानी में एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट 169 जगहों पर शुरू कर दिया गया है, इसके लिए 341 टीमें बनाई गई हैं।यह फोटो दिल्ली के आरके पुरम की सीजीएचएस डिस्पेंसरी की है। यहां रैपिड एंटीजन किट्स के जरिए टेस्ट किए जा रहे हैं। राजधानी में एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट 169 जगहों पर शुरू कर दिया गया है, इसके लिए 341 टीमें बनाई गई हैं।

  • देश में मरने वालों की संख्या 12 हजार 605 हुई, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5751 की जान गई
  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3752 मामले बढ़े, यूपी-हरियाणा में कोरोना की जांच फीस 2400 रु. हो सकती है

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 07:56 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 81 हजार 91 हो गई है। इनमें से अब तक 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए। पिछले 5 दिन में 42 हजार 856 मरीज ठीक हुए हैं। गुरुवार को सबसे ज्यादा 13 हजार 826 पॉजिटिव बढ़े। वहीं, पिछले 24 घंटे में 342 लोगों की मौत हुई।

पिछले 5 दिनों में स्वस्थ हुए लोग

तारीखमरीज ठीक हुए
19 जून10743
18 जून6890 
17 जून7226
16 जून10639
15 जून7358

दिल्ली में भी लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 2877 संक्रमित मिले। यहां 50 हजार के करीब मरीज हो गए। उधर, महाराष्ट्र में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3752 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 20 हजार 504 हो गई।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
19 जून13826
18 जून13107
13 जून12031
14 जून11374
12 जून11314

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां गुरुवार को 182 नए संक्रमित मिले और 4 लोगों की जान गई। इंदौर में 57, भोपाल में 50 और सागर में 6 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 426 हो गई, इनमें से 2308 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 486 लोगों की मौत हुई। सरकार ने 5वीं तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक लगाई है।

उत्तरप्रदेश: यहां गुरुवार को कोरोना के 604 मरीज बढ़े और 23 मौतें हुईं। कानपुर में 54, गौतमबुद्धनगर में 50, बुलंदशहर में 48 और गाजियाबाद में 38 केस मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 785 हो गई, इनमें से 5659 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 488 ने जान गंवाई।

यह फोटो लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की है। यहां से प्रवासियों के जाने का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ के लिए गुरुवार को दूसरी स्पेशल ट्रेन से 1200 लोग रवाना हुए।  

महाराष्ट्र: यहां गुरुवार को 3752 नए मरीज मिले और 100 ने जान गंवाई। मुंबई में 1298 केस बढ़े। यहां कुल 62 हजार 799 केस हो गए। पुलिस के 28 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 3 की मौत हो गई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 20 हजार 504 है, इनमें से 53 हजार 902 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 5751 मौतें हुईं।

राजस्थान: यहां गुरुवार को 315 नए मामले सामने आए और 17 मौतें हुईं। भरतपुर में 92, जयपुर में 46, पाली में 33, जोधपुर में 29 केस मिले। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 857 पहुंच गया, इनमें से 2785 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 330 ने जान गंवाई।

बिहार: यहां गुरुवार को 100 नए संक्रमित मिले और 5 ने दम तोड़ा। दरभंगा में 21, रोहतास में 19 और पटना में 14 केस बढ़े। इसके साथ प्रदेश में मरीजों की संख्या 7040 हो गई, इनमें से 2035 एक्टिव केस हैं। वहीं, अब तक 44 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण