दुनिया में अब तक 1.33 करोड़ केस

कोरोना दुनिया में / ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा मामले; रूस में 24 घंटे में 6248 नए मरीज मिले; दुनिया में अब तक 1.33 करोड़ केस

रूस के प्लाटोव इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डिसइन्फेक्ट करते सफाईकर्मी। यहां राजधानी मॉस्को में कुछ दिनों से नए मामलों में कमी आई है। रूस दुनिया में चौथा सबसे संक्रमित देश है।रूस के प्लाटोव इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डिसइन्फेक्ट करते सफाईकर्मी। यहां राजधानी मॉस्को में कुछ दिनों से नए मामलों में कमी आई है। रूस दुनिया में चौथा सबसे संक्रमित देश है।

  • दुनियाभर में अब तक 5.77 लाख लोगों की जान गई, 77.82 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 35.04 लाख मरीज, 1 लाख 38 हजार 637 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 15, 2020, 06:16 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 33 लाख 36 हजार 616 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 77 लाख 82 हजार 643 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 77 हजार 861 की जान गई है। ऑस्ट्रेलिया में मंगलवार को संक्रमण के मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए। यहां अब तक 108 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, रूस में मंगलवार को 6248 नए मरीज मिले जबकि 175 लोगों की जान गई। यहां संक्रमण के मामले 7 लाख 39 हजार 947 हो गए हैं। यह दुनिया में चौथा सबसे संक्रमित देश है। यहां मरने वालों की संख्या 11,614 हो चुकी है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका35,04,5641,38,63715,61,667
ब्राजील18,95,55573,16112,13,512
भारत9,36,36824,3145,93,013
रूस7,39,94711,6145,12,825
पेरू3,30,12312,0542,21,008
चिली3,19,4937,0692,86,220    
मैक्सिको3,04,43535,4911,89,063
स्पेन3,03,69928,409उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,91,37344,968उपलब्ध नहीं
द.अफ्रीका2,87,7964,1721,38,241

अपडेट्स

  • कोलंबिया में संक्रमण बढ़ने पर बड़े शहरों- बोगोटा और मेडेलिन में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहां पर एक लाख 54 हजार 277 मामले सामने आए हैं। कुल मामलों के 20% मामले केवल 7 दिन में आए हैं।
  • कनाडा-अमेरिका का बॉर्डर 21 अगस्त तक बंद रहने की उम्मीद है। सीएनएन ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है। 

हॉन्गकॉन्ग: हफ्तेभर में 236 नए केस

हॉन्गकॉन्ग ने अपने यहां यात्रा प्रतिबंध और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम सख्त कर दिए हैं। यहां तीसरी लहर की आशंका है। एक हफ्ते में यहां 236 नए केस सामने आ चुके हैं। सोमवार को केवल 52 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें 41 लोकल केस हैं और बाकि 11 मामले बाहर से आए हैं।

हॉन्गकॉन्ग मेट्रो में मास्क पहनकर यात्रा करते लोग। एक हफ्ते के भीतर यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इसके चलते यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियम भी सख्त कर दिए गए हैं।

अमेरिका में सबसे ज्यादा टेस्टिंग: ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के पास दुनिया का सबसे बड़ा टेस्टिंग प्रोग्राम है। यह भारत, रूस और ब्राजील जैसे देशों से बेहतर है। यहां मृत्यु दर अन्य देशों से काफी कम है। 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में अब तक 4 करोड़ 32 लाख 52 हजार 833 लोगों का टेस्ट हो चुका है। वहीं, 21 करोड़ की आबादी वाले ब्राजील में 45 लाख और 138 करोड़ की आबादी वाले भारत में 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं।

अमेरिकी राज्यों का हाल

  • टेक्सास- गवर्नर ग्रेग एबॉट ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते राज्यों में प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया है। इसके बाद ह्यूस्टन के मेयर ने शहर में दो हफ्ते का शटडाउन लगा दिया है।
  • कैलिफोर्निया- गवर्नर गेविन न्यूसॉम ने राज्य में रेस्टोरेंट, बार, म्यूजियम और मूवी थिएटर बंद कर दिए हैं।
  • ओरेगॉन- राज्य में बढ़ते केस को देखते हुए किसी भी समारोह में 10 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगा दी गई है।

वहीं, डॉ. फौसी ने कहा है कि देश में संक्रमण के मामले इसलिए बढ़ रहे, क्योंकि पूरे देश में लॉकडाउन नहीं लगाया गया।

अमेरिका: एक दिन में 65 हजार संक्रमित

अमेरिका में 24 घंटे में संक्रमण के 65 हजार मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामले 35 लाख से ज्यादा हो गए हैं। यहां मरने वालों की संख्या 1.38 लाख से ज्यादा हो गई हैं। वहीं, संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य कैलिफोर्निया में रेस्टोरेंट, बार, थिएटर फिर से बंद कर दिए गए हैं।

  • अमेरिका इस साल अगस्त की शुरुआत तक टीके का प्रोडक्शन शुरू कर सकता है। सीएनबीसी चैनल ने सोमवार को एक वरिष्ठ अफसर के हवाले से ये जानकारी दी। अमेरिकी प्रशासन ने मई में स्वास्थ्य और रक्षा विभाग के साथ मिलकर टीके के प्रोडक्शन का काम शुरू किया था। इसका मकसद जनवरी 2021 तक कोरोना के 30 करोड़ डोज तैयार करना है।
कैलिफोर्निया के एक हॉस्पिटल में प्रोटेक्टिव सूट पहने एक महिला स्वास्थ्यकर्मी। अमेरिका के सबसे ज्यादा आबादी वाले इस राज्य में अब तक करीब 8 हजार मौतें हो चुकी हैं।

अफगानिस्तान: 1 करोड़ बच्चों की पढ़ाई पर असर
कोरोनावायरस के चलते अफगानिस्तान में 1 करोड़ बच्चों की शिक्षा बाधित हुई है। संस्था सेव द चिल्ड्रेन के मुताबिक, काबुल में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी है। यहां तक की देशभर में हिंसा के मामलों में भी इजाफा हुआ है। लोगों की नौकरी जाने से उनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। इस वजह से बच्चे अपने परिवार की मदद के लिए सड़कों पर काम कर रहे हैं। साथ ही जल्दी शादी कर रहे हैं।

ब्रिटेन: दुकानों में मास्क पहनना जरूरी

ब्रिटेन में 24 जुलाई से दुकानों में जाने से पहले चेहरा ढंकना अनिवार्य कर दिया गया है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ब्रिटेन में 15 जून से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क अनिवार्य किया गया था। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि एक बंद जगह पर मास्क पहनने से संक्रमण को लोगों में फैलने से राेका जा सकता है। इसलिए हम इस नियम को 24 जुलाई से अनिवार्य बनाने जा रहे हैं।

लंदन में प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद पहले दिन लोग एक आर्ट गैलरी में घूमने पहुंचे।

चिली: 3.17 लाख संक्रमित
चिली में 24 घंटे में 2,616 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 19 हजार 493 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या 7,069 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस समय देश में 1931 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां 24 घंटे में 17,467 लोगों की जांच हुई है। अब तक 13 लाख 10 हजार 265 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।

चीली में संक्रमितों की संख्या 3 लाख से ज्यादा हो गई है। महामारी के बीच जरूरतमंदों को भोजन बांटते वोलेंटियर्स।

ये भी पढ़ें

मॉस्को की यूनिवर्सिटी सारे ट्रायल पूरे करने में सबसे आगे, सितंबर तक Gam-COVID वैक्सीन बाजार में आ सकती है

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण