देश में कोरोना से 20,174 मौतें

देश में कोरोना से 20,174 मौतें / एक दिन में 473 ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 9 हजार के पार, तमिलनाडु में 61 मरीजों ने दम तोड़ा

Death toll cross 20,000 in india. Today 472 people lost their lives; Death toll in Maharashtra crosses 9,000, 61 patients die in Tamil Nadu

  • देश की राजधानी दिल्ली में 48, कर्नाटक में 30 और उत्तर प्रदेश में 24 लोगों ने जान गंवाई
  • महज 19 दिनों में कोरोना के चलते 10 हजार से ज्यादा ने दम तोड़ा, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में मौतें हुईं

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 12:11 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा सोमवार को 20 हजार के पार हो गया। महज 19 दिन में संक्रमण से दस हजार जानें गईं। अब तक 20,174 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को 473 मरीजों की जान गई।

महाराष्ट्र में सोमवार को सबसे ज्यादा 204 लोगों की मौत हो गई। यहां मरने वालों का आंकड़ा 9 हजार के पार हो गया। अब तक राज्य में 9026 जानें जा चुकी हैं। तमिलनाडु में 61 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां अब मरने वालों की संख्या 1,571 हो गई है। 

राजधानी दिल्ली में 48 और यूपी में 24 मरीजों की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को 48 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में मरने वालों की संख्या अब 3115 हो गई है। उधर, कर्नाटक में 30 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 24, पश्चिम बंगाल में 22, गुजरात में 17, हरियाणा और तेलंगाना में 11-11, मध्य प्रदेश में 9, बिहार और आंध्र प्रदेश में 7-7, जम्मू कश्मीर में 6, राजस्थान और पंजाब में 5-5, केरल और ओडिशा में 2-2 मौतें हुईं। झारखंड में एक संक्रमित ने जान गंवाई। 

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                              9,026
दिल्ली 3,115
गुजरात1,961
तमिलनाडु1,571
पश्चिम बंगाल779
मध्य प्रदेश617
उत्तर प्रदेश809
राजस्थान461
तेलंगाना306
हरियाणा276
कर्नाटक402
आंध्र प्रदेश239
पंजाब169
जम्मू कश्मीर138
बिहार97
उत्तराखंड42
केरल28
ओडिशा48
झारखंड20
छत्तीसगढ़14
असम14
हिमाचल प्रदेश09
चंडीगढ़06
पुडुचेरी14
मेघालय01
लद्दाख01
त्रिपुरा01
गोवा06
अरुणाचल प्रदेश01
कुल20,174

पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख               

मौतें           
16 जून2,004
21 जून426
23 जून 468
24 जून424
30 जून506

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                          4,938
अहमदाबाद1,475
ठाणे1,327
पुणे889
चेन्नई1,079
कोलकाता428

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण