देश में कोरोना से 21,623 मौतें
देश में कोरोना से 21,623 मौतें / एक दिन में 479 लोगों ने जान गंवाई; गुजरात में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के पार, ठाणे में अब तक 1,483 मरीजों ने दम तोड़ा
- गुरुवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 219 संक्रमितों की मौत हुई, तमिलनाडु में मरने वालों का आंकड़ा 17,65 हुआ
- पिछले 9 दिनों में 4296 लोगों की मौत, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा जानें गईं
दैनिक भास्कर
Jul 10, 2020, 01:25 AM ISTनई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 21,623 हो गई है। गुरुवार को 479 लोगों की जानें गईं। गुजरात में मरने वालों का आंकड़ा दो हजार के पार हो गया। यहां पिछले 24 घंटे में 15 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 2009 मरीजों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 219 लोगों की मौत हुई। यहां मुंबई के बाद सबसे ज्यादा ठाणे में कोरोना के चलते लोगों की मौत हुई है। ठाणे में अब तक 1,483 लोग जान गंवा चुके हैं।
20 राज्यों में कोरोना ने ली मरीजों की जान
कोरोना के चलते देश के 20 राज्यों में कोरोना के चलते लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 65, देश की राजधानी दिल्ली में 45, पश्चिम बंगाल में 27, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 17-17, आंध्र प्रदेश में 13, राजस्थान में 9, बिहार में 8, तेलंगाना में 7, ओडिशा में 6, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और असम में 5-5, पुडुचेरी में 2, गोवा, छत्तीसगढ़ में 1-1 मरीजों ने दम तोड़ा।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 9,667 |
| दिल्ली | 3,258 |
| गुजरात | 2,009 |
| तमिलनाडु | 1,765 |
| पश्चिम बंगाल | 854 |
| मध्य प्रदेश | 634 |
| उत्तर प्रदेश | 862 |
| राजस्थान | 491 |
| तेलंगाना | 331 |
| हरियाणा | 287 |
| कर्नाटक | 488 |
| आंध्र प्रदेश | 277 |
| पंजाब | 183 |
| जम्मू कश्मीर | 154 |
| बिहार | 109 |
| उत्तराखंड | 46 |
| केरल | 28 |
| ओडिशा | 67 |
| झारखंड | 20 |
| छत्तीसगढ़ | 15 |
| असम | 27 |
| हिमाचल प्रदेश | 09 |
| चंडीगढ़ | 07 |
| पुडुचेरी | 16 |
| मेघालय | 02 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 01 |
| गोवा | 09 |
| अरुणाचल प्रदेश | 01 |
| कुल | 21,623 |
पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं
तारीख | मौतें |
| 16 जून | 2,004 |
| 21 जून | 426 |
| 23 जून | 468 |
| 30 जून | 506 |
| 08 जुलाई | 491 |
06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर | मौतें |
| मुंबई | 5002 |
| अहमदाबाद | 1,475 |
| ठाणे | 1,327 |
| पुणे | 889 |
| चेन्नई | 1,117 |
| कोलकाता | 428 |
Comments
Post a Comment