देश में कोरोना से 23,187 मौतें

देश में कोरोना से 23,187 मौतें / 21 राज्यों में 500 लोगों की मौत; तमिलनाडु में आंकड़ा 2 हजार के करीब, बंगाल में हिंदुत्ववादी नेता तपन घोष ने संक्रमण से जान गंवाई

492 people lost their lives in 21 states; The death toll in Tamil Nadu reached near 2 thousand, 68 people died here in 24 hours

  • महाराष्ट्र में 173 लोगों की मौत, यहां मरने वालों का आंकड़ा 10,289 तक पहुंचा
  • कर्नाटक में लगातार दूसरे दिन 70 से ज्यादा मौतें, रविवार को 71 लोगों ने दम तोड़ा

दैनिक भास्कर

Jul 13, 2020, 12:53 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 23,187 हो गई है। रविवार को 21 राज्यों में 500 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। तमिलनाडु में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के करीब पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में यहां 68 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 1,966 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, बंगाल में हिंदुत्ववादी नेता तपन घोष ने संक्रमण से जान गंवाई।

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 173 लोगों की जान चली गई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 10,289 पहुंच गया है। कर्नाटक में 71 और देश की राजधानी दिल्ली में 37 लोगों की मौत हो गई। 

इन राज्यों में भी लोगों ने जान गंवाई
पश्चिम बंगाल में 26, उत्तर प्रदेश में 21, आंध्र प्रदेश में 19, गुजरात में 13, जम्मू कश्मीर में 10, मध्य प्रदेश में 9, तेलंगाना में 8, राजस्थान में 7, हरियाणा में 4, बिहार में 7, असम में 3, ओडिशा में 5, केरल में 2, पंजाब में 4, गोवा और छत्तीसगढ़ में 2-2, उत्तराखंड में 1 संक्रमित ने जान गंवा दी।  

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                              10,289
दिल्ली 3,371
गुजरात2,046
तमिलनाडु1,966
पश्चिम बंगाल932
मध्य प्रदेश653
उत्तर प्रदेश934
राजस्थान510
तेलंगाना356
हरियाणा301
कर्नाटक686
आंध्र प्रदेश328
पंजाब199
जम्मू कश्मीर179
बिहार125
उत्तराखंड47
केरल32
ओडिशा84
झारखंड21
छत्तीसगढ़19
असम40
हिमाचल प्रदेश09
चंडीगढ़08
पुडुचेरी18
मेघालय02
लद्दाख01
त्रिपुरा01
गोवा14
अरुणाचल प्रदेश01
कुल23,187

पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख               

मौतें           
16 जून2,004
30 जून506
08 जुलाई491
10 जुलाई520
11 जुलाई541

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                          5,288
अहमदाबाद1,519
ठाणे1,646
पुणे1,097
चेन्नई1,250
कोलकाता499

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण