देश में कोरोना से 23,727 मौतें

देश में कोरोना से 23,727 मौतें / लगातार चौथे दिन 500 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा; तमिलनाडु में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के पार, यहां पिछले 24 घंटे में 66 मौतें

More than 500 people died on the fourth consecutive day; Death toll in Tamil Nadu crosses 2 thousand, 66 deaths in last 24 hours here

  • देश के 21 राज्यों में 540 लोगों ने जान गंवाई, रविवार को 500 और शनिवार को 541 लोगों की मौत हुई थी
  • कर्नाटक में लगातार तीसरे दिन 70 से ज्यादा मौतें, पिछले 24 घंटे में यहां 73 लोगों ने जान गंवाई

दैनिक भास्कर

Jul 13, 2020, 11:11 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 23,727 हो गई है। लगातार चौथे दिन 500 से ज्यादा लोगों ने जान गंवा दी। सोमवार को 540 मरीजों की मौत हो गई। इसके पहले 12 जुलाई को 500, 11 को 541 और 10 जुलाई को 520 मरीजों की मौत हुई थी। 

उधर, तमिलनाडु में मरने वालों का आंकड़ा दो हजार के पार हो गया। यहां पिछले 24 घंटे में 66 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा अब 2 हजार 32 हो गया है। कर्नाटक में लगातार तीसरे दिन 70 से ज्यादा मौतें हुईं। सोमवार को यहां 73 लोगों ने जान गंवाई। राज्य में अब तक 759 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 

21 राज्यों में संक्रमितों ने जान गंवाई
सोमवार को 21 राज्यों में 540 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 193 लोगों की मौत हुई। देश की राजधानी दिल्ली में 40 लोगों ने जान गंवा दी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 24, उत्तर प्रदेश में 21, गुजरात और मध्य प्रदेश में 10-10, तेलंगाना और बिहार में 9-9, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में 8-8, हरियाणा और ओडिशा में 7-7, पंजाब में 5, असम में 4, गोवा में 3, केरल, झारखंड और उत्तराखंड में 2-2 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 

महाराष्ट्र में 2 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र में सोमवार को दो पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो गई। यहां संक्रमण से अब तक 79 पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार के मुताबिक अब तक 1204 पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                              10,482
दिल्ली 3,411
गुजरात2,056
तमिलनाडु2,032
पश्चिम बंगाल956
उत्तर प्रदेश955
कर्नाटक759
मध्य प्रदेश663
राजस्थान518
तेलंगाना365
हरियाणा308
आंध्र प्रदेश365
पंजाब204
जम्मू कश्मीर187
बिहार134
उत्तराखंड49
केरल34
ओडिशा91
झारखंड33
छत्तीसगढ़19
असम45
हिमाचल प्रदेश09
चंडीगढ़08
पुडुचेरी18
मेघालय02
लद्दाख01
त्रिपुरा02
गोवा17
अरुणाचल प्रदेश02
दादरा एंड नागर हवेली01
कुल23,727

पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख               

मौतें           
16 जून2,004
30 जून506
10 जुलाई520
11 जुलाई541
12 जुलाई500

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                          5,288
अहमदाबाद1,519
ठाणे1,646
पुणे1,097
चेन्नई1,250
कोलकाता499

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण