24 घंटे में रिकॉर्ड 2.30 लाख मामले मिले,

कोरोना दुनिया में / 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.30 लाख मामले मिले, अमेरिका-ब्राजील-भारत और साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा मरीज; दुनिया में 1.29 करोड़ केस

ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में नर्स क्रिस्टीनी एल्व्स चार साल की हैंडीकैप्ट बच्ची हेलेना इनेसियो बोर्ज की देखभाल के लिए उसके घर गईं। हेलेना में कोरोना लक्षण मिले थे।ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में नर्स क्रिस्टीनी एल्व्स चार साल की हैंडीकैप्ट बच्ची हेलेना इनेसियो बोर्ज की देखभाल के लिए उसके घर गईं। हेलेना में कोरोना लक्षण मिले थे।

  • कोरोना से दुनियाभर में अब तक 5.69 लाख लोगों की जान गई, 75.43 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 33.85 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 37 हजार 620 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 13, 2020, 02:52 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 29 लाख 44 हजार 337 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 75 लाख 43 हजार 317 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 69 हजार 347 की मौत हो चुकी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को रिकॉर्ड 2 लाख 30 हजार 370 नए मामले दर्ज किए। सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, ब्राजील, भारत और साउथ अफ्रीका में सामने आए। इस दौरान 5000 से ज्यादा लोगों की जान भी गई। इससे पहले 10 जुलाई को रिकॉर्ड 2 लाख 28 हजार 102 मामले सामने आए थे।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका33,85,3771,37,62015,05,671
ब्राजील18,46,24971,58412,13,512
भारत8,78,51323,1795,53,843
रूस7,27,16211,3355,01,061
पेरू3,22,71011,6822,14,152
स्पेन3,00,98828,403उपलब्ध नहीं    
चिली3,12,0296,8812,81,114
ब्रिटेन2,89,60344,819उपलब्ध नहीं
मैक्सिको 2,95,26834,7301,80,852
ईरान2,57,30312,8292,19,993

LIVE UPDATES:

  • फ्लोरिडा में एक दिन में रिकॉर्ड 15 हजार 300 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक संक्रमण के 2 लाख 69 हजार 811 मामले सामने आ चुके हैं। 
  • इजराइल की राजधानी तेल अवीव के राबिन स्क्वैयर पर लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इनमें छोटे व्यापारी और कलाकार शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महामारी से सही ढंग से नहीं निपट रही। सरकार की आर्थिक सहायता लोगों तक नहीं पहुंच रही है।
  • ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की पत्नी मिशेल बोल्सोनारो और उनकी दो बेटियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जायर बोल्सोनारो बीते बुधवार को संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनके परिवार के दूसरे सदस्यों की जांच की गई थी। 
  • कंबोडिया में संक्रमण के 15 नए मामले मिले हैं। अब यहां संक्रमितों की संख्या 156 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ऑर वेंडिन ने बताया कि संक्रमितों की उम्र 21 से 33 साल के बीच है। ये सभी लोग शुक्रवार को सऊदी अरब से मलेशिया के रास्ते यहां पहुंचे हैं।
  • दक्षिण कोरिया में मास्क खरीदने पर लगी पाबंदिया हटा ली गई हैं। चार महीने पहले बाजार में मास्क की कमी हो गई थी। इसके बाद सरकार ने कहा था कि एक व्यक्ति सप्ताह में सिर्फ दो मास्क खरीद सकता है। बाद में इसकी संख्या बढ़कार 10 तक की गई थी। 
  • टोक्यो में रविवार को लगतार चौथे दिन 200 से ज्यादा मामले सामने आए। सरकार ने यहां पर 19 जून को लॉकडाउन से जुड़ी सारी पाबंदियां हटा ली थी। इसके बाद से यहां मामले बढ़ रहे हैं। यहां अब तक 21 हजार 192 संक्रमित मिले हैं और 982 मौतें हुई हैं। 

इजराइल: सरकार ने आर्थिक मदद का ऐलान किया

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने महामारी के कारण बेरोजगार हुए लोगों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इससे देश के 3 लाख 80 हजार छोटे व्यापारियों को फायदा होगा। इसके तहत हर व्यापारी को 7500 शेकेल्स (करीब 1 लाख 63 हजार रु.) दिए जाएंगे। यह उन्हें लौटाने नहीं होंगे।

ईरान:  शादी-जनाजे में लोगों के जुटने पर रोक

ईरान ने देश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शादी और जनाजे में ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगा दी है। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को इसका ऐलान किया। ईरान ने अप्रैल से ही लॉकडाउन में राहत देनी शुरू कर दी थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से यहां संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

अमेरिका: बढ़ते मामलों के बीच वाल्ट डिज्नी खोला गया

अमेरिका में पिछले चार दिन से संक्रमण के 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को यहां 61 हजार 719 मामले सामने आए। इसके बावजूद फ्लाेरिडा स्थित वाल्ट डिज्नी का मैजिक किंगडम और एनिमल किंगडम एम्यूजमेंट पार्क खोल दिया गया है। डिज्नी के सभी पार्क इस साल मार्च में महामारी फैलने के बाद बंद किए गए थे।

शनिवार को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित डिज्नी के मैजिक किंगडम पहुंचे लोग। इस एम्यूजमेंट पार्क को 4 महीने बाद खोला गया है।

जापान: ओकिनावा आईलैंड पर अमेरिकी नौसैनिक संक्रमित मिले

जापान के ओकिनावा आईलैंड पर तैनात 60 से ज्यादा अमेरिकी नौसैनिक संक्रमित मिले हैं। इन सैनिकों की रिपोर्ट कुछ दिनों पहले पॉजिटिव आई। हालांकि, अफसरों ने इसकी जानकारी रविवावर को ही मिलने का दावा किया। ओकिनावा के गवर्नर ने अमेरिकी मिलिट्री कमांडर से संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। 

फोटो जापान के ओकिनावा आईलैंड स्थित अमेरिकी सैन्य बेस की है। यहां अमेरिकी सैनिक कोरोना संक्रमित पाए गए। -फाइल

ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न के अस्पताल में 8 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल में 8 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। इस अस्पताल में संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह कम्युनिटी ट्रांसमिशन का मामला है। मेलबर्न को बढ़ते संक्रमण की वजह से 29 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में शनिवार को एक क्वारैंटाइन सेंटर के बाहर सफाई करते कर्मचारी। यहां 29 जुलाई तक लॉकडाउन है।

सर्बिया: लॉकडाउन का विरोध करने वाले 71 लोग गिरफ्तार

सर्बिया में लॉकडाउन का विरोध कर रहे 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां पिछले चार दिनों से लगातार प्रदर्शन हो रहा है। लोग राष्ट्रपति एलेक्सेंडर वुकिक के लॉकडाउन के फैसले से नाराज हैं। राष्ट्रपति वुकिक ने कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन का फैसला वापस नहीं लिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान यहां 14 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। 

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में शनिवार की रात लॉकडाउन का विरोध करते लोग। सरकार ने कहा कि प्रदर्शन के बावजूद लॉकडाउन वापस नहीं लिया जाएगा।

रूस: मॉस्को में मास्क पहनना जरूरी नहीं

रूस की राजधानी मॉस्को में सोमवार से मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा। मॉस्को के मेयर सर्गेइ सोबायनिन ने कहा कि नए मामलों में कमी आने के बाद यह फैसला किया गया है। हालांकि, यहां  लोगों के नदी के किनारे आने पर पाबंदी होगी। गर्मी बढ़ने के साथ पिछले कुछ दिनों से लोग काफी संख्या में यहां पहुंच रहे थे। यहां 15 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के बारे में भी सोचा जा रहा है। 

मॉस्को के एक रेस्टोरेंट में शनिवार को कर्मचारी मास्क में नजर आए। सोमवार से यहां पर मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण