देश में कोरोना से 24,315 मौतें
देश में कोरोना से 24,315 मौतें / 24 घंटे में 587 लोगों की मौत; यूपी और पश्चिम बंगाल में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के करीब, कर्नाटक में 7 दिन में 700 मौतें
- मंगलवार को लगातार पांचवें दिन 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई
- कर्नाटक में अब तक की सबसे ज्यादा 87 मौतें, आंध्र प्रदेश में 43 लोगों ने दम तोड़ा
दैनिक भास्कर
Jul 15, 2020, 12:09 AM ISTनई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा मंगलवार को 24 हजार के पार हो गया। लगातार पांचवें दिन 500 से ज्यादा संक्रमितों ने जान गंवा दी। पिछले 24 घंटे में 587 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ अब मरने वालों की संख्या 24,315 हो गई है।
उधर, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मरने वालों की संख्या एक हजार के करीब पहुंच गई है। यूपी में मंगलवार को 28 और पश्चिम बंगाल में 24 लोगों की जान चली गई। यूपी में मरने वालों की संख्या 983 और पश्चिम बंगाल में 980 हो गई है। कर्नाटक में हालात दिनों दिन बेहद खराब होते जा रहे हैं। यहां मंगलवार को 87 मौतें हुईं। पिछले एक हफ्ते में यहां 700 लोगों ने दम तोड़ दिया।
22 राज्यों में लोगों ने जान गंवाई
मंगलवार को 22 राज्यों में कोरोना के चलते 587 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 213 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 67, देश की राजधानी दिल्ली में 35 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा गुजरात में 14, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में 10-10, पंजाब और बिहार में 9-9, जम्मू कश्मीर में 8, असम और राजस्थान में 6-6, ओडिशा में 5, हरियाणा में 4, झारखंड में 3, चंडीगढ़ में 2 मौतें हुईं। उत्तराखंड, केरल और गोवा में 1-1 मरीज की मौत हो गई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 10,695 |
| दिल्ली | 3,446 |
| गुजरात | 2,070 |
| तमिलनाडु | 2,099 |
| पश्चिम बंगाल | 980 |
| उत्तर प्रदेश | 983 |
| कर्नाटक | 846 |
| मध्य प्रदेश | 673 |
| राजस्थान | 524 |
| तेलंगाना | 375 |
| हरियाणा | 312 |
| आंध्र प्रदेश | 408 |
| पंजाब | 213 |
| जम्मू कश्मीर | 195 |
| बिहार | 143 |
| उत्तराखंड | 50 |
| केरल | 35 |
| ओडिशा | 96 |
| झारखंड | 36 |
| छत्तीसगढ़ | 20 |
| असम | 51 |
| हिमाचल प्रदेश | 09 |
| चंडीगढ़ | 10 |
| पुडुचेरी | 18 |
| मेघालय | 02 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 02 |
| गोवा | 18 |
| अरुणाचल प्रदेश | 02 |
| दादरा एंड नागर हवेली | 01 |
| कुल | 24,315 |
6 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं
तारीख | मौतें |
| 16 जून | 2,004 |
| 30 जून | 506 |
| 10 जुलाई | 520 |
| 11 जुलाई | 541 |
| 12 जुलाई | 500 |
| 13 जुलाई | 540 |
06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर | मौतें |
| मुंबई | 5,405 |
| अहमदाबाद | 1,519 |
| ठाणे | 1,769 |
| पुणे | 1,152 |
| चेन्नई | 1,292 |
| कोलकाता | 516 |
Comments
Post a Comment