देश में कोरोना से 24,915 मौतें
देश में कोरोना से 24,915 मौतें :24 घंटे में 600 लोगों की मौत; यूपी और पश्चिम बंगाल में मरने वालों की संख्या 1000 के पार, महाराष्ट्र में आज सबसे ज्यादा 233 लोगों ने दम तोड़ा
- मंगलवार को लगातार छठवें दिन 500 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से मौत हुई
- राजधानी दिल्ली में 41 लोगों ने दम तोड़ा, कर्नाटक में 87 लोगों की जान गई
देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बुधवार को 24 हजार 915 हो गई। पिछले 24 घंटे में 600 लोगों ने दम तोड़ा। लगातार छठवें दिन 500 से ज्यादा संक्रमितों ने जान गंवा दी। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 233 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। राजधानी दिल्ली में कोरोना से 41 लोगों की जान गई।
उधर, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी मरने वालों की संख्या एक हजार को पार कर गई है। यूपी में बुधवार को 29 और पश्चिम बंगाल में 20 लोगों की जान चली गई। यूपी में मरने वालों की संख्या 1012 और पश्चिम बंगाल में 1000 हो गई है।
20 राज्यों में लोगों ने जान गंवाई
बुधवार को 20 राज्यों में कोरोना के चलते 600 लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक में 87, तमिलनाडु में 68, आंध्रप्रदेश में 44, तेलंगाना में 11 और गुजरात में 10 लोगों की मौत हुई। मध्य प्रदेश में 9, पंजाब में 8, बिहार में 14, राजस्थान में 6, ओडिशा में 5, पुडुचेरी में 3 असम में 2 हरियाणा में 7 लोगों की जान गई। चंडीगढ़, केरल व दमन और दीव में 1-1 मरीजों ने दम तोड़ा।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 10,928 |
| दिल्ली | 3,487 |
| गुजरात | 2,080 |
| तमिलनाडु | 2,167 |
| पश्चिम बंगाल | 1000 |
| उत्तर प्रदेश | 1012 |
| कर्नाटक | 933 |
| मध्य प्रदेश | 682 |
| राजस्थान | 530 |
| तेलंगाना | 386 |
| हरियाणा | 319 |
| आंध्र प्रदेश | 452 |
| पंजाब | 221 |
| जम्मू कश्मीर | 195 |
| बिहार | 157 |
| उत्तराखंड | 50 |
| केरल | 36 |
| ओडिशा | 101 |
| झारखंड | 36 |
| छत्तीसगढ़ | 20 |
| असम | 53 |
| हिमाचल प्रदेश | 10 |
| चंडीगढ़ | 11 |
| पुडुचेरी | 21 |
| मेघालय | 02 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 02 |
| गोवा | 18 |
| अरुणाचल प्रदेश | 03 |
| दादरा एंड नागर हवेली | 02 |
| कुल | 24,915 |
6 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं
तारीख | मौतें |
| 16 जून | 2,004 |
| 30 जून | 506 |
| 10 जुलाई | 520 |
| 11 जुलाई | 541 |
| 12 जुलाई | 500 |
| 13 जुलाई | 540 |
| 14 जुलाई | 587 |
06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर | मौतें |
| मुंबई | 5,405 |
| अहमदाबाद | 1,527 |
| ठाणे | 1,769 |
| पुणे | 1,152 |
| चेन्नई | 1,315 |
| कोलकाता | 525 |

Comments
Post a Comment