देश में कोरोना से 26,828 मौतें:
देश में कोरोना से 26,828 मौतें:एक दिन में 543 लोगों की जान गई; महाराष्ट्र में 144 और कर्नाटक में 93 संक्रमितों ने दम तोड़ा, आंध्र प्रदेश में 52 लोगों की मौत
नई दिल्ली9 मिनट में
फोटो श्रीनगर की है। यहां कोरोना से एक सीआरपीएफ अफसर की मौत हो गई। इसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को पीपीई किट पहनकर तिरंगे में लपेटा और श्रद्धांजलि दी।
- महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 11,596 पहुंचा, तमिलनाडु में अब तक 2,403 लोगों की जान जा चुकी है
- यूपी में 24 और हरियाणा में 17 लोगों ने जान गंवाई, गुजरात में 19 मरीजों की मौत
देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 26,828 पर पहुंच गया है। 24 घंटे में 543 मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 144 लोगों ने दम तोड़ दिया। कर्नाटक में 93, तमिलनाडु में 88 और आंध्र प्रदेश में 52 मरीजों ने जान गंवाई।
उधर, पश्चिम बंगाल में 27, दिल्ली में 26, उत्तर प्रदेश में 24, गुजरात में 19, हरियाणा में 17, मध्य प्रदेश में 8, पंजाब और राजस्थान में 7, तेलंगाना में 6, जम्मू कश्मीर में 5, बिहार में 4, ओडिशा और पुडुचेरी में 3-3, असम, केरल, झारखंड में 2-2 मौतें हो गईं। चंडीगढ़ और उत्तराखंड में 1-1 मरीज की मौत हो गई। आंकड़े देखें तो पिछले 18 दिनों में 9503 लोगों ने दम तोड़ दिया।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य
मौतें महाराष्ट्र 11,596 दिल्ली 3,597 गुजरात 2,126 तमिलनाडु 2,403 पश्चिम बंगाल 1,076 उत्तर प्रदेश 1,108 कर्नाटक 1,245 मध्य प्रदेश 689 राजस्थान 538 तेलंगाना 403 हरियाणा 322 आंध्र प्रदेश 534 पंजाब 230 जम्मू कश्मीर 222 बिहार 167 उत्तराखंड 50 केरल 38 ओडिशा 103 झारखंड 42 छत्तीसगढ़ 21 असम 55 हिमाचल प्रदेश 10 चंडीगढ़ 11 पुडुचेरी 22 मेघालय 02 लद्दाख 01 त्रिपुरा 03 गोवा 19 अरुणाचल प्रदेश 03 दादरा एंड नागर हवेली 02 कुल 26,828 6 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं
तारीख
मौतें 16 जून 2,004 11 जुलाई 541 13 जुलाई 540 14 जुलाई 587 15 जुलाई 601 16 जुलाई 680 17 जुलाई 672 06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर
मौतें मुंबई 5,585 अहमदाबाद 1,532 ठाणे 1,964 पुणे 1,282 चेन्नई 1,373 कोलकाता 549

Comments
Post a Comment