देश में कोरोना से 27,502 मौतें

देश में कोरोना से 27,502 मौतें:एक दिन में 600 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई; ठाणे में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के पार, मुंबई के बाद सबसे ज्यादा मौतें इसी शहर में हुईं

नई दिल्ली5 घंटे पहले
  • महाराष्ट्र में 258 और कर्नाटक में 91 मरीजों ने दम तोड़ा, तमिलनाडु में 78 मौतें
  • आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और ओडिशा में मृतकों की संख्या बढ़ी
  • देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 27 हजार के पार हो गया। अब तक 27 हजार 502 लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। रविवार को फिर से मरने वालों की संख्या 600 से ज्यादा रही। पिछले 24 घंटे में 674 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ये चौथा दिन है, जब 600 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। इसके पहले शनिवार को छोड़कर पिछले 3 दिन लगातार 600 से ज्यादा मौतें हुईं हैं। 

    महाराष्ट्र में 258 मौतें, ठाणे में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के पार
    रविवार को 20 राज्यों में 674 लोगों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 258 मरीजों की मौत हुई। यहां ठाणे में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के पार हो गया। मुंबई के बाद ठाणे देश का दूसरा ऐसा शहर है जहां सबसे ज्यादा 2,036 लोगों ने जान गंवा दी। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो यहां अब तक 11,854 लोगों की मौत हो चुकी है। 

    20 राज्यों में संक्रमितों ने जान गंवाई
    पिछले 24 घंटे में 20 राज्यों में 674 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कर्नाटक में 91 मरीजों की मौत हुई। उधर, तमिलनाडु में 78, आंध्र प्रदेश में 56, उत्तर प्रदेश में 38, पश्चिम बंगाल में 36, दिल्ली में 31, गुजरात में 20, मध्य प्रदेश में 15, पंजाब और जम्मू कश्मीर में 8-8, ओडिशा में 7, राजस्थान और तेलंगाना में 6-6, हरियाणा में 5, असम में 4, केरल, बिहार और मेघालय में 2-2 मौतें हुईं। गोवा में एक मरीज ने दम तोड़ दिया।  

    संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

    राज्य

    मौतें                            
    महाराष्ट्र                              11,854
    दिल्ली 3,628
    गुजरात2,146
    तमिलनाडु2,481
    पश्चिम बंगाल1,112
    उत्तर प्रदेश1,146
    कर्नाटक1,336
    मध्य प्रदेश689
    राजस्थान538
    तेलंगाना403
    हरियाणा322
    आंध्र प्रदेश642
    पंजाब230
    जम्मू कश्मीर222
    बिहार167
    उत्तराखंड50
    केरल38
    ओडिशा103
    झारखंड42
    छत्तीसगढ़21
    असम55
    हिमाचल प्रदेश10
    चंडीगढ़11
    पुडुचेरी22
    मेघालय02
    लद्दाख01
    त्रिपुरा03
    गोवा19
    अरुणाचल प्रदेश03
    दादरा एंड नागर हवेली02
    कुल27,502

    6 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

    तारीख               

    मौतें           
    16 जून2,004
    11 जुलाई541
    13 जुलाई540
    14 जुलाई587
    15 जुलाई601
    16 जुलाई680
    17 जुलाई672

    06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

    शहर

    मौतें
    मुंबई                          5,714
    ठाणे

    2,036

    अहमदाबाद1,550
    पुणे1,359
    चेन्नई1,431
    कोलकाता576

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण