सुशांत सिंह के बाद 30 साल के कन्नड़ एक्टर सुशील गोवड़ा ने की आत्महत्या

एक और सुसाइड / सुशांत सिंह के बाद 30 साल के कन्नड़ एक्टर सुशील गोवड़ा ने की आत्महत्या, रिलीज होने वाली थी पहली फिल्म

30 साल के सुशील ने अपने घर मांड्या कर्नाटक में जान दी।30 साल के सुशील ने अपने घर मांड्या कर्नाटक में जान दी।

दैनिक भास्कर

Jul 08, 2020, 09:42 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक और एक्टर ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। यह एक्टर कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री के सुशील गोवड़ा थे। 30 साल के सुशील ने अपने घर मांड्या कर्नाटक में जान दी। सुशील ने यह कदम क्यों उठाया यह खुलासा भी नहीं हो सका है। सुशील टीवी शो अंथापुरा में लीड रोल प्ले कर रहे थे। उनकी मौत की खबर से साउथ इंडस्ट्री हैरान है।

रिलीज होने वाली है पहली फिल्म 

टीवी शो के अलावा सुशील की पहली फिल्म सालगा रिलीज होने वाली थी। जिसमें वे एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आने वाले थे। इस फिल्म से डायरेक्टर दुनिया विजय डेब्यू कर रहे हैं। सुशील की मौत की खबर पर टीवी शो अंथापुरा के डायरेक्टर अरविंद कौशिक ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए लिखा- बेहद दुख भरी खबर मैंने सुनी। सुशील गोवड़ा नहीं रहे। उनकी आत्मा को शांति मिले। 

डायरेक्टर ने दिया ट्रिब्यूट

उनकी फिल्म के डायरेक्टर दुनिया विजय ने लिखा- जब मैंने उन्हें पहली बार देखा तो मैंने सोचा ये हीरो मैटेरियल है। वो तो फिल्म रिलीज होने से पहले ही हमें छोड़ गया। समस्या भले जो भी हो आत्महत्या उसका हल नहीं है। मौतों का यह सिलसिला इस साल शायद थमेगा नहीं। ये सिर्फ लोगों में कोरोना का डर नहीं, बल्कि काम न होने के कारण वे अपना भरोसा खोते जा रहे हैं। यह ऐसा समय है जब सबसे ज्यादा मजबूत रहकर मुसीबत से बाहर आने की जरूरत है। 

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

सियासी संग्राम के 7वें दिन ऑडियो धमाका