देश में कोरोना से 31,406 मौतें:एक दिन में 761 लोगों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 13 हजार के पार, यहां 24 घंटे में 278 लोगों ने दम तोड़ा

देश में कोरोना से 31,406 मौतें:एक दिन में 761 लोगों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 13 हजार के पार, यहां 24 घंटे में 278 लोगों ने दम तोड़ा

फोटो राजस्थान के अजमेर शहर की है। कोरोना संक्रमण से मरने वाले शख्स का अंतिम संस्कार करते स्वास्थ्यकर्मी। राजस्थान में अब तक 602 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • शुक्रवार को कर्नाटक में 110 मौतें, यूपी में एक दिन में अब तक की रिकॉर्ड 50 मौतें
  • तमिलनाडु में 88 मरीजों ने जान गंवाई, पश्चिम बंगाल में 35 लोगों ने दम तोड़ा
  • देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा शुक्रवार को 31 हजार के पार हो गया। अब तक 31 हजार 406 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 761 मरीजों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 278 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा 13 हजार के पार हो गया। अब तक 13,132 लोगों की जान जा चुकी है।

    उधर, कर्नाटक में 110 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1,726 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में 88 मरीजों ने जान गंवाई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 3,320 हो गया है। पिछले 24 दिनों में देश में संक्रमण से 14 हजार 89 लोगों की मौत हो चुकी है।

    23 राज्यों में संक्रमितों ने जान गंवाई
    गुरुवार को 23 राज्यों में 761 मरीजों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक के अलावा सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 50 और आंध्र प्रदेश में 49 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 35, दिल्ली में 32, गुजरात में 26, जम्मू कश्मीर में 14, मध्य प्रदेश में 11, बिहार में 9, तेलंगाना, ओडिशा और राजस्थान में 8-8, असम में 6, पंजाब में 5, केरल और हरियाणा में 4-4, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड में 2-2 मौतें हुईं। हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी में 1-1 मरीज ने जान गंवाई।

    संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

    राज्य

    मौतें
    महाराष्ट्र13,132
    दिल्ली3,777
    तमिलनाडु3,320
    गुजरात2,282
    पश्चिम बंगाल1,290
    उत्तर प्रदेश1,348
    कर्नाटक1,726
    मध्यप्रदेश791
    राजस्थान602
    तेलंगाना455
    हरियाणा382
    आंध्र प्रदेश933
    पंजाब282
    जम्मू कश्मीर296
    बिहार221
    उत्तराखंड62
    केरल55
    ओडिशा153
    झारखंड69
    छत्तीसगढ़36
    असम76
    हिमाचल प्रदेश12
    चंडीगढ़13
    पुडुचेरी35
    मेघालय04
    लद्दाख02
    त्रिपुरा10
    गोवा29
    अरुणाचल प्रदेश03
    दादरा एंड नागर हवेली02
    कुल31,406

    6 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

    तारीख

    मौतें
    16 जून2,004
    16 जुलाई680
    17 जुलाई672
    19 जुलाई674
    22 जुलाई1130
    23 जुलाई755

    6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

    शहर

    मौतें
    मुंबई5,984
    ठाणे2,249
    अहमदाबाद1,554
    पुणे1,666
    चेन्नई1,966
    बेंगलुरु833

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण