एक दिन में सबसे ज्यादा 632 नए केस मिले,

राजस्थान में कोरोनावायरस / एक दिन में सबसे ज्यादा 632 नए केस मिले, 9 मरीजों की मौत; 20 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

यह तस्वीर बीकानेर के कोविड केयर सेंटर की। जहां रोगी गाते-बजाते, भजन गाते कोरोना को मात देने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।यह तस्वीर बीकानेर के कोविड केयर सेंटर की। जहां रोगी गाते-बजाते, भजन गाते कोरोना को मात देने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

  • राज्य के पुरातत्व विभाग द्वारा स्मारकों को खोलने के बाद अब 6 जुलाई से जयगढ़ फोर्ट भी खोलने का निर्णय
  • भरतपुर जिले में पीएनबी बैंक की नई मंडी स्थित शाखा में महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई, ब्रांच बंद की गई

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 04:50 AM IST

जयपुर. राजस्थान में रविवार को कोरोना के 632 नए मामले सामने आए। यह एक दिन में राज्य में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। इनमें प्रतापगढ़ में 65, जोधपुर और बीकानेर में 57-57, जयपुर और अलवर में 47-47, पाली में 46, जालौर में 41, राजसमंद में 37, भरतपुर में 34, अजमेर में 31, नगौर में 30, धौलपुर में 28 संक्रमित मिले।

वहीं, सिरोही में 27, झुंझुनू में 15, सीकर में 12, उदयपुर में 10, कोटा में 8, बाड़मेर और दौसा में 7-7, चूरू में 5, बारां में 4, भीलवाड़ा, झालावाड़ और टोंक में 3-3,करौली और हनुमानगढ़ में 2-2, डूंगरपुर में 1 संक्रमित मिले। वहीं दूसरे राज्य से आए 3 लोग भी संक्रमित मिले। इसके बाद कुल पॉजिटिव की संख्या 20164 पहुंच गई। वहीं, 9 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जोधपुर में 6, बीकानेर, कोटा और उदयपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। मौत का आंकड़ा 456 पहुंच गया।

इस साल नहीं होंगी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि कि कोरोना को देखते हुए इस साल प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्नातक (ग्रेजुएशन) और स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन-पीजी) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी। सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। सीएम ने बताया कि प्रमोट होने वाले छात्रों के अंकों के निर्धारण के सम्बन्ध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा कुछ दिनों में जारी होने वाले दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर निर्णय लिया जाएगा।

जयपुर में कोरोना मृतक का पीपीई किट पहनकर अंतिम संस्कार करती 19 साल की बेटी।

जयपुर में जयगढ़ फोर्ट खोलने की तैयारी
पुरातत्व विभाग द्वारा स्मारकों को खोलने के बाद अब जयगढ़ फोर्ट भी खोला जा रहा है। फोर्ट को 6 जुलाई से खोला जाएगा। एंट्री टिकट सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। फिलहाल, गैलरी का कुछ हिस्सा और गार्डन को बंद रखा जाएगा। कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिग, मास्क लगाने जैसे नियम अनिवार्य होंगे।

जोधपुर में जांचें भी दुगुनी, रिकवरी रेट भी 5% ज्यादा
जून की शुरुआत से जोधपुर कोरोना सैम्पल लेने में जयपुर से आगे रहा है। बीते एक हफ्ते में यहां 14538 जांचे हुई इनमें से 274 मरीज पॉजिटिव मिले। यहां राेजाना मरीज मिलने की दर अधिक है लेकिन प्रति 100 जांच पर यहां 1 से 2 ही पाॅजिटिव केस सामने आ रहे हैं। जबकि रिकवरी रेट भी जयपुर से 5 फीसदी ज्यादा करीब 85.15 फीसदी है।

भरतपुर में पीएनबी बैंक की महिला कर्मचारी पॉजिटिव
भरतपुर में पीएनबी बैंक की नई मंडी स्थित शाखा में महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद ब्रांच को बंद कर दिया गया है। यह महिला टीबी अस्पताल में कार्यरत अपनी एक परिचित के साथ रूम पार्टनर है। इससे उसके संक्रमित होने की आशंका है।

अजमेर में देर रात यूके सेआए युवक को जांच के लिए होटल से ले जाती टीम।

राजस्थान: जयपुर में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

  • प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3528 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 3052 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1769, पाली में 1214, उदयपुर में 782, धौलपुर में 768, कोटा में 736, नागौर में 726, डूंगरपुर में 462, अजमेर में 599, झालावाड़ में 378, सीकर में 625, चित्तौड़गढ़ में 211, सिरोही में 581, टोंक में 207, जालौर में 392, भीलवाड़ा में 268, राजसमंद में 313, झुंझुनूं में 401, चूरू में 336, बीकानेर में 492, जैसलमेर में 129 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 99, बाड़मेर में 442 मरीज मिले हैं।
  • इसके अलावा, अलवर में 703, दौसा में 177, बारां में 71, सवाई माधोपुर में 109, करौली में 110, हनुमानगढ़ में 83, प्रतापगढ़ में 139 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 60, बूंदी में 15 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 53 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 134 लोग पॉजिटिव मिले।
  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 456 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 163 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 59, भरतपुर में 39, कोटा में 24, अजमेर में 19, बीकानेर में 17, नागौर में 12, धौलपुर में 10, पाली में 9, सिरोही, सीकर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, उदयपुर, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, चूरू, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 30 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण