झांसा के युवक ने मोहाली में सीढ़ी से फंदा लगा दी जान

सुसाइड / झांसा के युवक ने मोहाली में सीढ़ी से फंदा लगा दी जान, 10 घंटे बाद गर्लफ्रेंड ने भी उसी तरह किया सुसाइड

The young man of Jhansa hanged himself from the ladder in Mohali, after 10 hours, the girlfriend also did the same way.

  • प्यार का दुखद अंत - झारखंड जमशेदपुर की रहने वाली थी युवती, दोनों वेस्टैक मॉल में करते थे एक साथ काम

दैनिक भास्कर

Jul 03, 2020, 06:37 AM IST

कुरुक्षेत्र /झांसा/मोहाली. झांसा निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने मोहाली में अपने रूम पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। इसके बाद युवक की कथित प्रेमिका ने भी फांसी लगा ली। पता चलने पर परिजन मोहाली पहुंचे। युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं युवती के परिजनों ने पहले शव लेने से इंकार कर दिया। जिस पर युवक के परिजनों ने शव उन्हें सौंपने को कहा, लेकिन पुलिस इसके लिए तैयार नहीं हुई।

अभी पुलिस झारखंड निवासी युवती के परिजनों का इंतजार कर रही है। उक्त दोनों मोहाली के वेस्टेक मॉल में काम करते थे। इससे पहले दोनों गुरुग्राम में भी काम कर चुके हैं। माना जाता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा। पहले युवक ने, फिर युवती ने फांसी लगा ली। दोनों शादी करना चाहते थे। उनके इस कदम से परिजन भी सकते में हैं। 

तीन जून को किया था जॉइन : झांसा निवासी साहिल चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की कांफैक्शनरी की झांसा में दुकान है। साहिल पहले गुरुग्राम में किसी कंपनी में तकनीकी एडवाइजर था। पिता राकेश कुमार के मुताबिक साहिल ने पॉलिटेक्निक की थी। इसके बाद उसकी गुरुग्राम में एक कंपनी में जॉब लग गई। लॉकडाउन के चलते वह वापस झांसा आ गया था। अब तीन जून को ही उसने मोहाली में जॉइन किया था।। पांच छह दिन पहले वह झांसा आया भी था। उन्हें नहीं पता कि उसने यह कदम क्यों उठाया। 

मौत के कारणों का पता नहीं चला, दोनों फेज-11 में पीजी रहते थे  

साहिल फेज-11 में पीजी रहता था। वहीं जमशेदपुर झारखंड की 26 वर्षीय प्रज्ञा भी रह रही थी। बुधवार शाम को साहिल ने पीजी की सीढ़ी पर लटक फांसी लगाई। पता चलते पुलिस भी पहुंची। ब्वॉयफ्रैंड की मौत से परेशान गर्लफ्रैंड प्रज्ञा ने भी करीब 10 घंटे बाद उसी तरीके से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतार मोर्चरी में पहुंचाया। दोनों का शव फेज-6 सिविल अस्पताल  रखा गया। गुरुवार को साहिल का शव उसके परिजनों को सौंपा। 

शव लेने से परिजनों ने किया इंकार : इसके बाद मोहाली पुलिस ने प्रज्ञा के घरवालों को सूचित किया। पहले तो परिजनों ने कहा कि उनका प्रज्ञा से अब कोई संबंध नहीं है। शव लेने से इंकार कर दिया। लड़की का शव कुरुक्षेत्र ले जाने पर पुलिस ने मना कर दिया, कहा अभी उसके घरवालों का इंतजार किया जा रहा है। पता चला कि झारखंड से परिजन मोहाली के लिए रवाना हुए हैं।  

साहिल ने लकड़ी तो प्रज्ञा ने लोहे की सीढ़ी से लगाया फंदा

हैरानी की बात तो यह है कि साहिल ने अपने पीजी में छत पर जाने को लगी लकड़ी की सीढ़ी से चादर का फंदा बना फांसी लगाई। ठीक इसी तरह प्रज्ञा ने भी अपने पीजी के टॉप फ्लोर पर जाने के लिए लगी लोहे की सीढ़ी से चादर का फंदा लगाया। पुलिस के मुताबिक जब साहिल ने सुसाइड किया और पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रज्ञा वहीं घर के नीचे पुलिस को मिली थी। उस वक्त वह काफी रो रही थी। उसको पुलिस ने ढांढस भी बंधाया, लेकिन साहिल की मौत के बाद प्रज्ञा टूट गई।

करीब दस घंटे बाद उसने भी जान दे दी। मोहाली पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रज्ञा व  साहिल कुछ सालों से एक दूसरे के नजदीकी थे। इससे पहले यह दोनों गुड़गांव स्थित एक कंपनी में एक साथ जॉब करते थे। यहां भी दोनों साथ थे। प्रज्ञा साहिल के साथ बेस्ट टैक मॉल में सैमसैंग कंपनी के शोरूम में काम करती थी। यहीं साहिल टेक्निकल एडवाइजर था। दोनों की जॉब भी अच्छी चल रही थी। उनके जानकारों से पता चला कि दोनों शादी करना चाहते थे। प्रज्ञा के सुसाइड का कारण तो साहिल द्वारा आत्महत्या  करना है, लेकिन साहिल ने क्यों यह कदम उठाया यह अभी पता नहीं चल सका। 

रात को रूममेट ने समझाया, सुबह फंदे से झूलती मिली

साहिल की मौत के बाद प्रज्ञा टूट गई। उसकी मौत के बाद से ही वह परेशान थी। रात को पीजी में उसकी रूममेट ने उसे ढांढस भी बंधया। रूममेट ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह जब वह उठी तो प्रज्ञा रूम में नहीं थी। उसने सोचा वॉशरूम में होगी, लेकिन वहां भी नहीं थी। वह बाहर निकली तो देखा कि प्रज्ञा सीढ़ी पर फंदा बना लटकी है। उसकी मौत हो चुकी थी।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण