सुशांत सिंह सुसाइड केस

सुशांत सिंह सुसाइड केस / फांसी लगाने से पहले सुशांत ने गूगल सर्च करके पढ़ी थीं अपने बारे में खबरें, इमेज को लेकर काफी परेशान थे

जांच में सामने आया है कि 14 जून को सुशांत ने अपने फोन पर कुछ देर के लिए अपना नाम सर्च किया था। -फाइल फोटो।जांच में सामने आया है कि 14 जून को सुशांत ने अपने फोन पर कुछ देर के लिए अपना नाम सर्च किया था। -फाइल फोटो।

  • कुछ न्यूज आर्टिकल पढ़ने के बाद उन्होंने इसे कुछ ही देर में मोबाइल ब्राउजर बंद कर दिया था
  • सुशांत की सर्च एक्टिविटी से संकेत मिलते हैं कि वे अपने बारे में छपी खबरों को लेकर परेशान थे

दैनिक भास्कर

Jul 02, 2020, 01:10 PM IST

मुंबई. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को सुसाइड करने से पहले अपने नाम से जुड़ीं खबरें सर्च की थीं। यह खुलासा सुशांत के मोबाइल की प्राथमिक फोरेंसिक रिपोर्ट में हुआ। सुशांत ने कई न्यूज वेबसाइट को भी सर्च किया। रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत 14 जून की सुबह करीब 10.15 बजे मोबाइल से गूगल पर अपने नाम को सर्च कर रहे थे। उन्होंने कुछ न्यूज आर्टिकल पढ़े। इसके बाद कुछ ही देर बाद उन्होंने अपना मोबाइल ब्राउजर बंद कर दिया था।

अपनी इमेज को लेकर परेशान थे सुशांत 
उनके ऐसा करने से संकेत मिलते हैं कि सुशांत अपने बारे में छप रही खबरों को लेकर परेशान थे। उनके करीबियों ने भी पुलिस को दिए बयान में इस बात का जिक्र किया है कि वे पिछले कुछ दिनों से अपने करियर और इमेज को लेकर परेशान थे। उन्हें आशंका थी कि साजिश के तहत कुछ लोग उनकी इमेज और करियर खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विसरा रिपोर्ट में सामने नहीं आई कोई साजिश
सुशांत की विसरा रिपोर्ट से भी साफ हुआ है कि फांसी लगाने के कारण ही सुशांत की जान गई। उनके शरीर में किसी तरह का संदिग्ध रसायन या जहर नहीं पाया गया। विसरा एनालिसिस के लिए जेजे अस्पताल भेज गया था। इससे पहले आई पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से भी यह साफ हुआ था कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने के चलते हुई थी। मामले की छानबीन कर रही बांद्रा पुलिस अब तक 30 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। सुशांत ने आत्महत्या क्यों की, इसे लेकर पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।

सड़क पर गाना सुनने का वीडियो हुआ वायरल 
सुशांत सिंह राजपूत अपने फैन्स के कितना करीब थे, इसका सबूत आज कल वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। इसमें सुशांत सड़क पर रुककर एक लोकल सिंगर का गाना सुनते और उन्हें प्रोत्साहित करते नजर आ रहे हैं। फैन 'इश्क दी गली' गाना गा रहा है। सुशांत उनका पूरा गाना सुनते भी हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो में सुशांत के साथ पुलिस भी वहां नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो..

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण