संघर्ष वाली राजनीति को गहलोत ने दिया नया नाम

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ :संघर्ष वाली राजनीति को गहलोत ने दिया नया नाम; आज से बिहार में 31 जुलाई तक लॉकडाउन और इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट

10 मिनट पहले
Advertisement

1. रगड़ाई वाली पॉलिटिक्स की अहमियत
राजस्थान कांग्रेस में अब तक की सबसे बड़ी उथल-पुथल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल अपना एनालिसिस पेश कर दिया। इससे समझ ये आया कि दिक्कत पायलट की बगावत नहीं, बल्कि उनकी उम्र है। हुआ यूं कि 69 साल के गहलोत ने बुधवार को करीब तीन मिनट मीडिया से बात की और 42 साल के सचिन पायलट पर चौतरफा हमला कर दिया।

संघर्ष वाली राजनीति की अहमियत बताते हुए बोले- ‘जो नई पीढ़ी आई है, उसकी ढंग से रगड़ाई नहीं हो पाई। अगर इनकी ढंग से रगड़ाई हुई होती, तो ये और अच्छे से काम करते, बल्कि हमसे अच्छा काम कर ले जाते।’

गहलोत का अंदाज वैसा ही था, जैसे स्कूल में हेडमास्टर बच्चों से कहते हैं कि उनका कुछ नहीं होने वाला, क्योंकि उन्होंने अभी जीवन में संघर्ष नहीं किया है। ...खैर, गहलोत ने आगे कहा, ‘अच्छी अंग्रेजी बोलने और हैंडसम पर्सनैलिटी से भी कुछ नहीं होता।’ उनके इस बयान से कांग्रेस के ही नेता कन्फ्यूजन हो गए कि गहलोत के निशाने पर आखिर कौन-कौन है? 

अब सचिन पायलट की भी सुन लेते हैं। गहलोत के बयान से कोई पांच घंटे पहले पायलट ने इंटरव्यू दिए। उन्होंने भी एक नई बात कह दी। बोले- मैं मुख्यमंत्री गहलोत से गुस्सा नहीं हूं, न ही किसी तरह का पद या पावर चाहता हूं। बस, मुझे राजस्थान के विकास का काम नहीं करने दिया जा रहा था।

दो बातें जो हमारे जर्नलिस्ट्स ने बताईं...

  • पहली- पार्टी में टूट रोकने के लिए गहलोत अब दो डिप्टी सीएम, सात नए मंत्री और 10 से 15 संसदीय सचिव बना सकते हैं। इस तरह वे करीब 20 विधायकों को संतुष्ट कर देंगे।
  • दूसरी- अगर कांग्रेस के 19 बागी विधायकों की विधायकी बरकरार रहती है, तो वे फ्लोर टेस्ट होने पर गहलोत सरकार के खिलाफ वोटिंग करेंगे। अगर इनकी सदस्यता खत्म हो जाती है, तो गहलोत का सिरदर्द कम हो जाएगा।

पढ़ें: राजस्थान में बगावत की कहानी है पुरानी 

2. रिलायंस की एजीएम
रिलायंस जियो इन दिनों चर्चा में है। इसमें तीन महीने में 14वां इन्वेस्टमेंट आने वाला है, जिसके बारे में कल भी हमने आपको बताया था। बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पुष्टि की कि गूगल 33,737 करोड़ रुपए में जियो में 7.7% हिस्सेदारी खरीदेगी।

एजीएम में अंबानी ने यह भी कहा कि जियाे ने मेड इन इंडिया 5जी सॉल्यूशन डेवलप कर लिया है। स्पेक्ट्रम मिलने पर कंपनी ट्रायल शुरू करेगी। एजीएम में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने नए जियो टीवी प्लस के बारे में बताया। इसमें 12 ओटीटी प्लेटफॉर्म का कंटेंट मिलेगा।

पढ़ें: रिलायंस ने अब तक 100 मिलियन जियो फोन बेचे

3. सीबीएसई के नतीजों में लड़कियां आगे
अब एक अच्छी खबर। सीबीएसई ने बुधवार को 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए। इसमें लगातार तीसरे साल लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 93.31 रहा, जबकि लड़कों का 90.14 रहा। इस तरह लड़कियां 3.17% आगे रहीं। 12वीं के रिजल्ट में भी लड़कियां आगे थीं। 

रिजल्ट से जुड़ी एक दिलचस्प खबर भी आपको बताते हैं। ग्रेटर नोएडा की रहने वाली दो जुड़वा बहनें हैं मानसी और मान्या। इनके सीबीएसई 10वीं में एक जैसे पर्सेंटेज आए हैं। दोनों को 95.8% मार्क्स मिले हैं। इंग्लिश और कम्प्यूटर साइंस में दोनों को 98-98 नंबर मिले हैं। इसी तरह फिजिक्स, केमिस्ट्री और फिजिकल एजुकेशन में भी दोनों को एक जैसे 95-95 नंबर मिले हैं। इस इत्तेफाक से दोनों बहनें हैरान हैं।

पढ़ें: 118 दिन के इंतजार के बाद आया रिजल्ट

4. दो खबरें, जो आज से जुड़ी हैं

  • बिहार में लॉकडाउन
    बिहार में आज से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगने जा रहा है। इस दौरान बसों पर रोक रहेगी। ऑटो-टैक्सी भी इमरजेंसी के लिए ही चलेंगे। राज्य में कोरोना के 1742 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं, जहां कोई छूट नहीं मिलेगी। बिहार में अब तक काेरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को पहली बार चार जिलों में सौ से ज्यादा नए मरीज मिले थे। जितने टेस्ट हो रहे हैं, उनमें से 14% पॉजिटिव निकल रहे हैं। इसी वजह से लॉकडाउन का फैसला हुआ है।
  • वेस्टइंडीज-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 
    इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में आज से खेला जाएगा। इसे भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखा जा सकेगा। अगर वेस्टइंडीज ने यह मैच जीत लिया, तो वह इंग्लैंड में 32 साल बाद टेस्ट सीरीज जीत जाएगी। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था।

5. आज का दिन कैसा रहेगा?
एस्ट्राेलॉजी कह रही है कि आज गुरुवार के दिन पांच राशि वालों को पैसों का नुकसान हो सकता है। ये राशियां हैं- वृष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर। जॉब, बिजनेस, लेन-देन और इन्वेस्टमेंट के मामले में इन्हें संभलकर रहना चाहिए। मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के दिन अच्छा रहेगा।

पढ़ें: सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन?

टैरोकार्ड्स कहते हैं कि गुरुवार का दिन 12 में से 8 राशियों के लिए अच्छा रहेगा। वृष राशि वालों को आज कुछ शानदार ऑफर मिल सकते हैं। मिथुन राशि वालों को पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण