गलवान मामले में लापरवाही बरतने पर दो सेना अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने का दावा झूठा
फेक vs फैक्ट / गलवान मामले में लापरवाही बरतने पर दो सेना अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने का दावा झूठा
- सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम से वायरल हो रहा पत्र
- खुद सरकार ने ही वायरल हो रहे पत्र को फेक बताया
दैनिक भास्कर
Jul 13, 2020, 03:37 PM ISTसोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये पत्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा है।
पत्र के आधार पर कुछ यूजर सोशल मीडिया पर यह दावा कर रहे हैं कि सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे और लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह, भारत-चीन सीमा विवाद में लापरवाही बरतने के दोषी पाए गए हैं। इसलिए CDS जनरल बिपिन रावत की राय में इन दो अधिकारियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए।
इस दावे से जुड़े ट्वीट
फैक्ट चेक पड़ताल
- दावे से जुड़े अलग -अलग कीवर्ड्स को गूगल सर्च करने पर भी हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिससे साबित होता हो कि रक्षा मंत्रालय दो सेना अधिकारियों पर कार्रवाई करने जा रहा है।
- भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर इस पत्र को फेक बताया है।
निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री के नाम से वायरल किया जा रहा पत्र फेक है।
Comments
Post a Comment