संगीतकारों-गायकों ने शुरू किया क्रेडिट टू क्रिएटर्स कैम्पेन,

नया ट्रेंड / संगीतकारों-गायकों ने शुरू किया क्रेडिट टू क्रिएटर्स कैम्पेन, सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर बताया रामलाल के बारे में

Bollywood musicians started credit to Creators campaign, Sonu Nigam shared video about Ramlal Choudahry

दैनिक भास्कर

Jul 02, 2020, 02:03 PM IST

बॉलीवुड की संगीत जगत से जुड़ी हस्तियों ने एक नया कैम्पेन शुरू किया है। जिसे क्रेडिट टू क्रिएटर्स नाम दिया गया है। इसके तहत ये सभी ऐसे अनजान कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में लोगों को पता नहीं है। सोनू निगम ने इसी कड़ी में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे 1963 में रिलीज हुई फिल्म सेहरा के संगीतकार रामलाल के बारे में बता रहे हैं। 

राजू सिंह से हुई शुरुआत

वीडियो में सोनू बता रहे हैं कि उन्हें उनके दोस्त राजू सिंह ने इस कैम्पेन में जोड़ा है। सोनू ने रामलाल चौधरी के बारे में बताते हुए हसरत जयपुरी से जुड़ी एक और बात बताई कि वे अनु मलिक के मामा हैं। इसके बाद उन्होंने शांतनु मोइत्रा और संदीप चौटा को भी इसके लिए टैग किया है ताकि वे भी किसी अनसंग म्यूजिक लीजेंड के बारे में जानकारी शेयर करें। 

अनसंग जीनियस कहे जाते हैं रामलाल

बात रामलाल चौधरी की करें तो 1944 में मुंबई आए थे। बाद में उन्होंने पृथ्वी थिएटर में संगीतकार राम गांगुली के असिस्टेंट के तौर पर काम शुरू किया। 1948 में राज कपूर की डेब्यू फिल्म आग में भी रामलाल ने बांसुरी और शहनाई बजाई। रामलाल की संगीतकार के तौर पर पहली फिल्म 1950 में आई तांगावाला थी। उनके हिस्से में सेहरा और गीत गाया पत्थरों ने जैसी फिल्में हैं। रामलाल का निधन 4 जुलाई 2007 में हो गया था। 

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण