मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ :राजस्थान की सियासत में याचिकाओं का मौसम; बिहार में बहते पुल पर आपदा बनाम हादसे की चर्चा; मोदी का आज यूएन में भाषण

2 घंटे पहले
Advertisement

1. बिहार का पुल
आज बात राजस्थान से नहीं, बिहार से शुरू करते हैं। काम होने में वक्त लगता है और यह अच्छे से न हो, तो एक महीने में खेल खत्म भी हो जाता है। बिहार में गुरुवार को बहा एक पुल इसी बात की गवाही दे रहा था।

मामला गोपालगंज का है। यहां गंडक नदी पर पुल बनने में आठ साल लगे। 263 करोड़ रुपए खर्च हुए। फिर इसका वर्चुअल उद्घाटन भी हुआ। महज 29 दिन बीते थे कि नदी के बहाव में पुल भी बह गया। पुल क्या बहा, लोग बिहार में 31 जुलाई तक चलने वाले लॉकडाउन को पहले दिन ही तोड़कर नजारा देखने पहुंच गए।

बहरहाल, नीतीश कुमार की आलोचना होने लगी, तो बिहार सरकार ने इसे फेक न्यूज करार देने में भी देर नहीं लगाई। भ्रष्टाचार की पोल खोलती इस घटना पर बयान आया, ‘मत कहो कि पुल बहा है, क्योंकि अप्रोच रोड कटी है। सरकार मुस्तैद है और यह प्राकृतिक आपदा है। मीन-मेख मत निकालिए।’ ...दुष्यंत कुमार याद आ गए- ‘मत कहो आकाश में कुहरा घना है, यह किसी की व्यक्तिगत आलोचना है।’

पढ़ें: पुल बहने पर तेजस्वी यादव बोले- 263 करोड़ तो मुंह दिखाई के थे

2. राजस्थान की सियासी उठापटक
राजस्थान की सियासत में याचिकाओं का मौसम शुरू हो गया है। सीएम अशोक गहलोत से खफा होकर बागी हुए सचिन पायलट ने न खुद कांग्रेस छोड़ी, न कांग्रेस ने उन्हें निकाला। बस पद छीन लिए। दोनों खेमों ने छह दिन जमकर बयानबाजी की। जब बयानों से स्कोर सैटल हो गए, तो पायलट समेत 19 विधायक स्पीकर की तरफ से मिले नोटिस को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट पहुंच गए। हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई होगी।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि गहलोत के ‘अच्छी अंग्रेजी बोलने से कुछ नहीं होता’ वाले बयान से परेशान हुए बिना राहुल गांधी ने पायलट से सुलह की कोशिशें तेज कर दीं। वे पायलट की वापसी चाहते हैं, बाइज्जत वापसी। इसलिए उन्होंने प्रियंका गांधी और अहमद पटेल को पायलट से दोबारा बातचीत का काम सौंपा है। हालांकि, पायलट की वापसी का हर रास्ता गहलोत बंद कर देना चाहते हैं। 

उधर, विधायकाें की खरीद-फराेख्त की कोशिशों की जांच कर रहे स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गहलोत और पायलट समेत 16 विधायकाें काे नोटिस तो जारी किए थे, लेकिन गुरुवार शाम तक न तो कोई विधायक बयान दर्ज कराने पहुंचा, न किसी ने एसओजी से वक्त मांगा। पूछने पर कुछ विधायकों ने भास्कर से कहा- नोटिस में कहां लिखा है कि बयान किस दिन और किस वक्त देना है?

पढें: सांसद बेनीवाल का ट्वीट- वसुंधरा बचा रही हैं गहलोत की अल्पमत वाली सरकार

3. कोरोना पर एक बुरी खबर
ऊपर हमने व्यवस्था और राजनीति की बात की। अब एक उससे भी गंभीर खबर। देश कोरोना के मामले में वहां पहुंच गया है, जहां वह कभी नहीं जाना चाहता था। कोरोना के मामलों ने गुरुवार को 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। देश में जब 497 मामले थे, तब लॉकडाउन लगा था। जब लॉकडाउन खत्म हुआ, तो मामले बढ़कर 1.90 लाख हो चुके थे।

महज तीन दिन में मामले नौ लाख से बढ़कर दस लाख हुए हैं। राहत की बात यही है कि देश में हर 10 लाख की आबादी पर 703 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। अमेरिका में यह आंकड़ा 10,924 और ब्राजील में 9,270 है।

पढ़ें: देश में महज 20 दिन में 5 लाख से 10 लाख केस हो गए

4. सुशांत सुसाइड केस में सीबीआई जांच की मांग
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को एक महीना हो चुका है। सेलेब्स से पूछताछ का दौर जारी है। अब तक 35 लोगों से पूछताछ हो चुकी है, लेकिन पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। इस बीच, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को दो ट्वीट किए और इसमें गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग कर दी। उन्होंने लिखा- मैं बस यह समझना चाहती हूं कि ऐसा क्या प्रेशर था, जिसके चलते सुशांत ने यह कदम उठाया।

पढ़ें: पुलिस रिया चक्रवर्ती के ट्रांजैक्शंस की जांच कर रही

5. आज से जुड़ी तीन खबरें

  • आज मोदी का भाषण
    पिछले महीने भारत यूनाइटेड नेशंस सिक्युरिटी काउंसिल का नॉन-परमानेंट मेंबर बना था। इसके ठीक एक महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूएन इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल को एड्रेस करेंगे। न्यूयॉर्क में होने वाले इस सेशन के लिए मोदी का दिल्ली से वर्चुअल भाषण होगा। मोदी के भाषण को भारत में शाम 7 से रात 9 बजे के बीच सुना जा सकेगा। 
  • राजनाथ का लद्दाख दौरा
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लद्दाख जाएंगे। चीन से चल रहे तनाव के बीच वे बॉर्डर पर सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे। राजनाथ का दौरा पिछले महीने भी होने वाला था, लेकिन वह ऐन वक्त पर रद्द हो गया था, क्योंकि उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी अचानक लद्दाख में फॉरवर्ड पोस्ट तक पहुंच गए थे।
  • अमेरिका-भारत के बीच 18 फ्लाइट्स
    अमेरिकन एयरलाइंस 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच भारत के लिए 18 फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी। इसी के साथ एयर फ्रांस 18 जुलाई से 1 अगस्त के बीच दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से फ्रांस के बीच 28 फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी। 

6. आज का दिन कैसा रहेगा?
आज है शुक्रवार। टैरोकार्ड्स कहते हैं कि मेष राशि वालों के लिए खुद का काम शुरू करने की प्लानिंग का दिन है। मिथुन राशि वालों के लिए भी स्थितियां ठीक बन रही हैं। कर्क राशि वाले जैसा नतीजा चाहते हैं, वैसा नतीजा उन्हें आज मिलेगा।

पढ़ें: 12 में से 8 राशियों के लिए दिन बेहतर, 4 के लिए सामान्य

एस्ट्रोलॉजी कहती है कि शुक्रवार को मित्र और वृद्धि नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

पढ़ें: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

7. तीन और खबरें, जिन्हें शायद आप पढ़ना चाहें

  • एंटीबॉडी और कोरोना वैक्सीन
    कोरोना के खिलाफ शरीर में बनने वाली एंटीबॉडी भी आम मौसमी बीमारियों की तरह ही रिएक्ट करती है। तीन महीने में यह एंटीबॉडी खत्म हो जाती है। यानी इसके बाद कोरोना दोबारा होने का खतरा बढ़ सकता है। भास्कर एक्स्प्लेनर में पढ़ें: कोरोना वैक्सीन का कितना इफेक्टिव होना जरूरी है...
  • 16 महिलाओं ने ससुराल छोड़ा
    यूपी का जिला कुशीनगर। यहां का एक गांव है जगदीपुर। इस गांव की 16 बहुएं एक महीने के अंदर ससुराल छोड़कर मायके चली गईं। इसकी वजह यह कि गांव में उनके घरों में टॉयलेट नहीं है। उनका कहना है कि जब तक टॉयलेट नहीं बनेगा, वे ससुराल में कदम नहीं रखेंगी। पढ़ें: शादी से पहले यह शर्त रखी थी, लेकिन पूरी नहीं हुई...

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण