एमिरेट्स ने कहा- सफर के दौरान संक्रमित हुए तो इलाज का खर्च कंपनी उठाएगी,
कोरोना दुनिया में:एमिरेट्स ने कहा- सफर के दौरान संक्रमित हुए तो इलाज का खर्च कंपनी उठाएगी, यह नीति 31 अक्टूबर तक लागू; दुनिया में अब तक 1.55 करोड़ केस
- दुनियाभर में अब तक 6.32 लाख मौतें हुईं, जबकि 94 लाख से ज्यादा ठीक हुए
- अमेरिका में 41 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक 1.46 लाख लोगों की मौत हुई
दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 55 लाख 4 हजार 394 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 94 लाख 35 हजार 711 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 32 हजार 711 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
यूएई की एयरलाइंस कंपनी एमिरेट्स ने गुरुवार को घोषणा की कि अगर कोई पैसेंजर यात्रा के दौरान संक्रमित होता है, तो उसके इलाज का खर्च कंपनी उठाएगी। पैसेंजर से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा 14 दिन क्वारैंटाइन में रहने का खर्च भी दिया जाएगा। यह सुविधा सभी कैटेगरी के यात्रियों के लिए है।
एमिरेट्स यह घोषणा करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। यह नीति 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि लोग बिना डरे यात्रा कर सकें।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश
कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए अमेरिका 41,27,543 1,46,623 19,52,060 ब्राजील 22,42,394 83,036 15,32,138 भारत 12,85,236 30,607 8,15,251 रूस 7,95,038 12,892 5,72,053 द.अफ्रीका 3,94,948 5,940 2,29,175 पेरू 3,66,550 17,455 2,52,246 मैक्सिको 3,62,274 41,190 2,31,403 चिली 3,38,759 8,838 3,11,431 स्पेन 3,17,246 28,429 उपलब्ध नहीं ब्रिटेन 2,97,146 45,554 उपलब्ध नहीं सीडीसी का अनुमान- 15 अगस्त तक 1.64 लाख से ज्यादा मौतें
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 15 अगस्त तक 1 लाख 64 हजार 477 मौतें हो सकती हैं। इसमें अनुमान लगाया गया है कि मौतों का आंकड़ा 1 लाख 58 हजार 490 से लेकर 1 लाख 73 हजार 431 के बीच हो सकती है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, अमेरिका में संक्रमण फैलने की रफ्तार दूसरे देशों की तुलना में सबसे ज्यादा है। यहां हर घंटे 2600 नए मामले मिल रहे हैं। वहीं, पिछले 16 दिन में हर मिनट 43 मामलों की पुष्टि हुई है।
स्थिति पहले जैसी नहीं रहेगी: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहोनम गेब्रेसियोसिस ने गुरुवार को कहा कि दुनिया में कोरोना संक्रमण के दो तिहाई मामले केवल 10 देशों में सामने आए हैं। दुनियाभर के करोड़ों संक्रमित लोग महामारी के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। कई चीजें पहले की तरह सामान्य नहीं रहेंगी। कई चीजें बदल जाएंगी।
भारत और इजराइल मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ेंगे
भारत में इजराइल के दूतावास ने कहा है कि आने वाले हफ्तों में इजराइल और भारत मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। इजराइल से रक्षा मंत्रालय और वैज्ञानिकों की एक टीम स्पेशल फ्लाइट से नई दिल्ली आएगी। यहां भारत के मुख्य वैज्ञानिक के विजय राघवन और डीआरडीओ के साथ मिलकर 30 सेकंड में रिजल्ट देने वाले रैपिड टेस्टिंग किट बनाया जाएगा। इजराइल कोरोना से लड़ने की कई तकनीक भी मुहैया कराएगा और भारत को मैकेनिकल वेंटिलेटर भी देगा।
यह फोटो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निवास के बाहर की है। यहां लोग प्रधानमंत्री और उनकी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया। लोगों का मानना है कि सरकार की नीतियां कोरोनावायरस से निपटने में असफल रही हैं।फ्रांस: 4 करोड़ मास्क बांटे जाएंगे
फ्रांस देश के गरीब लोगों के बीच 4 करोड़ मास्क बांटेगा। देश के स्वास्थ्य मंत्री ओलिविर वेरन ने बुधवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश में मेडिकल खर्चे के लिए सरकारी सहायता पाने वाले सभी लोगों को मास्क दिए जाएंगे। ये मास्क धोए जा सकेंगे और इनका करीब 30 से ज्यादा बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। देश में पिछले हफ्ते ही सभी इंडोर प्लेसेज पर मास्क लगाना जरूरी किया गया है।
फ्रांस के एक लैब में रिसर्चर्स कोरोनावायरस महामारी को लेकर पानी की जांच करती। देश में हाल ही में सभी इंडोर प्लेसेज पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।यूरोप में 25 लाख से ज्यादा केस
यूरोप में संक्रमितों का आंकड़ा 25 लाख 91 हो गया है। एएफपी की ओर से जारी टैली के मुताबिक, यूरोपीय देशों में सबसे ज्यादा मौतें रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली में हुई हैं। यूरोप के 44 देशों में कुल मिलाकर 1 लाख 92 हजार 158 मौतें हुई हैं। यहां 7 लाख 95 हजार 38 मामलों और 12 हजार 892 मौतों के साथ रूस सबसे प्रभावित है। इस लिस्ट में 2 लाख 96 हजार 377 मामले और 45 हजार 501 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे नंबर पर और 3 लाख 14 हजार 631 मामले और 28 हजार 426 मौतों के साथ स्पेन तीसरे नंबर पर है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र ऑनलाइन
75 साल में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र ऑनलाइन होगा। दुनिया भर के नेता इसमें अपना पहले से रिकार्ड भाषण भेजेंगे। बुधवार को यूएन में इससे जुड़ा एक प्रस्ताव पारित किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र इस साल 15 सितंबर से शुरू होगा। इसमें दुनिया भर के 193 देश के शामिल हैं। हर साल दुनिया भर के नेता यूएन जनरल असेम्बली सेशन में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंचते रहे हैं।
फ्रांस के एक अस्पताल में नेशनल सेंटर ऑफ साइंटिफिक रिसर्च के डायरेक्टर क्रिश्चियन जॉर्ज एक कोरोना मरीज को कोविड-19 मशीन का इस्तेमाल करने में मदद करते। फ्रांस में अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।अर्जेंटीना: 5 हजार से ज्यादा नए मामले
अर्जेंटीना में पिछले 24 घंटों के दौरान 5782 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 1 लाख 41 हजार 900 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले एक घंटे में 98 मरीजों की मौत होने के साथ मौतों का आंकड़ा 2588 हो गया है।
अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में 17 जुलाई को मास्क लगाकर अपने कुत्ते को घुमाने निकली एक महिलाब्राजील: संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख के पार
ब्राजील में 24 घंटों में 67 हजार 960 नए मामले मिले हैं। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख 27 हजार 514 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में 1284 मौतें हुई हैं। यहां अब तक 82 हजार 771 लोगों की जान गई हैं। ब्राजील दुनिया में अमेरिका के बाद संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।ब्राजील के साओ पाउलो में मंगलवार को एक शव को दफनाने ले जाते कब्रिस्तान के कर्मचारी।अमेरिका: 100 करोड़ वैक्सीन खरीदने का करार
अमेरिका में बुधवार को दूसरे दिन भी 71 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। यहां पिछले 24 घंटे में 1195 मौतें हुई हैं। देश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार हो गया है। बुधवार को व्हाइट हाउस के कैफेटेरिया में काम करने वाले दो स्टाफ संक्रमित मिले। इसके बाद कैफेटेरिया को बंद कर दिया है। मार्च से लेकर अब तक यह तीसरा मौका है जब व्हाइट हाउस के अंदर काम करने वाले लोग संक्रमित मिले हैं।
अमेरिका: वैक्सीन खरीदने के लिए 1492 हजार करोड़ का करार
अमेरिका ने 100 करोड़ वैक्सीन खरीदने के लिए दो कंपनियों से 2 बिलियन डॉलर (करीब 1492 हजार करोड़ रु.) का करार किया है। ये दो कंपनियां अमेरिका की फाइजर और जर्मनी की बायोएनटेक हैं।यह अभी तक का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है। इससे पहले ब्रिटेन ने फाइजर और दो दूसरी कंपनियों के साथ 90 करोड़ वैक्सीन खरीदने का करार किया था।
यह फोटो अमेरिका के फ्लोरिडा की है, जहां मामले बढ़ने के बाद कई सड़कें बंद कर दी गई हैं।न्यूजीलैंड: दो दिन में एक भी नया मामला नहीं
न्यूजीलैंड में दो दिन में कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी। यहां सिर्फ 22 मरीज हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। दो दिन पहले यहां के आइसोलेशन में एक पॉजिटिव केस मिला था। देश में 83 दिन पहले ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें किसी अनजान सोर्स से लोकल ट्रांसमिशन हुआ था। न्यूजीलैंड दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिसने काफी तेजी से संक्रमण को काबू किया है।
न्यूजीलैंड के नेल्सन में 9 जून को लॉकडाउन से पाबंदियां हटाए जाने के बाद फुटपाथ से जाता एक व्यक्ति।जापान: टोक्यो में रिकार्ड 300 मामले मिले
जापान की राजधानी टोक्यो में बुधवार को 300 मामले मिले। इससे पहले यहां पिछले हफ्ते 293 मामले सामने आए थे। टोक्यो में बीते हफ्ते से ही संक्रमण में तेजी देखी जा रही है। सरकार ने यहां के लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। देश में अब तक 26 हजार 303 संक्रमित मिले हैं और 989 लोगों की जान गई है।जापान की राजधानी टोक्यो में बुधवार को एक स्टेशन में मास्क लगाकर अंदर जाते पैसेंजर्स।मैक्सिको: चीन की वैक्सीन खरीदने में मदद की पेशकश
चीन ने मैक्सिको से वैक्सीन खरीदने में 1 बिलियन डॉलर (करीब 7480 करोड़ रु.) देने की पेशकश की है। मैक्सिको के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 23 जुलाई को चीन, लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह ऑफर दिया गया। इस कॉन्फ्रेंसिंग में मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेले इब्रार्ड और चीनी विदेश मंत्री वांग यी शामिल हुए थे।मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी में 20 जुलाई को सफाई करने में जुटे म्युनिसिपल स्टाफ।आयरलैंड: 15 देशों के लोगों को क्वारैंटाइन से छूट
आयरलैंड ने बुधवार से सख्त यात्रा नियमों में राहत देने का ऐलान किया है। इसके तहत 15 देशों से आने वाले लोगों को आयरलैंड पहुंचने पर 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रहने की जरूरत नहीं होगी। इन देशों में माल्टा, फिनलैंड, इटली, हंगरी, एस्टोनिया, लातविया,लिथुआनिया, साइप्रस, स्लोवाकिया, ग्रीस, ग्रीनलैंड, जिब्राल्टर, मोनाको और सैन मैरिनो शामिल हैं। सरकार ने कहा है कि हर दो हफ्ते पर इस लिस्ट की समीक्षा की जाएगी।कोरोना वैक्सीन की कई डोज लेनी होगी: बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने कहा कि कोरोना टीका एक बार में संक्रमण ठीक नहीं कर पाएगा। उन्होंने सीबीएस न्यूज के साथ इंटरव्यू में कहा, ‘‘फिलहाल तो ऐसा नहीं लगता कि जितने भी वैक्सीन तैयार किए जा रहे हैं वे एक बार में काम करेंगे। लोगों को संक्रमण से ठीक होने के लिए एक से ज्यादा टीका लेने की जरूरत पड़ सकती है। गेट्स के मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने वैक्सीन तैयार करने के लिए 300 मिलियन डॉलर ( करीब 2200 करोड़ रु.) दान किया है।










Comments
Post a Comment