आयुष्मान योजना - निजी अस्पतालों में नहीं चलेगा कार्ड करनी पड़ेगी जेब ढीली

आयुष्मान योजना / अब 146 कैटेगरी का सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही होगा इलाज

  • आयुष्मान योजना - निजी अस्पतालों में नहीं चलेगा कार्ड करनी पड़ेगी जेब ढीली, आयुष्मान के तहत जिले में 3,29,103 लाभपात्र

दैनिक भास्कर

Jul 02, 2020, 04:00 AM IST

कुरुक्षेत्र. आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 146 कैटेगरी का इलाज केवल सरकारी अस्पतालों में ही होगा। ये ऐसी कैटेगरी है अगर इनका इलाज मरीज निजी अस्पतालों में कराने जाएगा तो कार्ड नहीं चलेगा। मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी ही पड़ेगी। 

आयुष्मान भारत योजना के तहत 1450 कैटेगरी आती है इनमें से 146 कैटेगरी को छोड़कर मरीज 1304 कैटेगरी का इलाज किसी भी सरकारी व आयुष्मान योजना के पैनल पर आने वाले अस्पताल में बिना पैसे दिए करा सकता है। सरकार ने हाल ही में आयुष्मान योजना में 146 कैटेगरी को निजी अस्पतालों में बैन किया है। बता दें कि जिलेभर में आयुष्मान योजना के तहत 3,29,103 लोगों को लाभ मिलना है। जिनमें से कुछ योजना का लाभ भी उठा चुके हैं। वहीं कुछ उपभोक्ताओं के कार्ड अभी बनने बाकी है। आयुष्मान भारत योजना को करीब दो साल हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अप्रैल 2018 को पूरे भारत मे लागू किया गया था।

इनका सरकारी अस्पतालों में ही इलाज कराना होगा : जिला आयुष्मान योजना अधिकारी उज्ज्वल शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार ने हाल ही में 146 कैटेगरी को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए बैन किया है। 

इन कैटेगरी का इलाज सरकारी अस्पतालों में ही होगा। वहीं 1302 कैटेगरी ऐसी है जिनका इलाज आयुष्मान योजना के तहत निजी व सरकारी सभी अस्पतालों में लिया जा सकता है।

इन बीमारियों का इलाज नहीं करा पाएंगे निजी अस्पतालों में मरीज 

बता दें कि गर्भवती के ऑपरेशन, हाथ-पैर की अंगुली का ऑपरेशन, टूटी हड्डी को ठीक कराना, हर्निया का, ब्रेट कैंसर का ऑपरेशन, ब्रेट के अंदर गांठ, मनोरोग का उपचार व अन्य कई सामान्य ऑपरेशन जो आसानी से सरकारी अस्पताल में हो सकती है उसका इलाज निजी में नि:शुल्क नहीं होगा।

आयुष्मान योजना के तहत ये अस्पताल हैं पैनल में  

अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो आप जिले के इन अस्पतालों में कार्ड का प्रयोग करके सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ उठा सकते हैं। एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र, सीएचसी मथाना, सीएचसी शाहाबाद, सीएचसी लाडवा के अलावा कुरुक्षेत्र के निजी अस्पतालों में राधा कृष्ण अस्पताल, सिमंस अस्पताल, सिग्नस सुपर स्पेशलिस्ट, सिद्धार्थ अस्पताल, आदेश मेडिकल काॅलेज और अस्पताल शाहाबाद, सरस्वती मिशन अस्पताल कुरुक्षेत्र, पिहोवा व लाडवा, सोबती नर्सिंग होम, अग्रवाल अस्पताल, एस मेहता सर्जिकल अस्पताल, सेठी नर्सिंग होम व बीएस हार्ट केयर अस्पतालों का नाम पैनल में है। यहां पर कोई भी कार्ड धारक अपना इलाज करा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण