के पास कोहली जैसा बनने की काबिलियत,

पाकिस्तानी क्रिकेटर की तारीफ / आकाश चोपड़ा ने कहा- बाबर आजम के पास कोहली जैसा बनने की काबिलियत, लेकिन अनुशासन जरूरी

बाबर आजम ने हाल ही में कहा था कि वो विराट कोहली से अपनी तुलना पसंद नहीं करते हैं, बल्कि वो चाहते हैं कि उनकी तुलना पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों से हो। -फाइलबाबर आजम ने हाल ही में कहा था कि वो विराट कोहली से अपनी तुलना पसंद नहीं करते हैं, बल्कि वो चाहते हैं कि उनकी तुलना पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों से हो। -फाइल

  • आकाश चोपड़ा ने कहा- टैलेंट आपको एक लेवल तक ले जाता है, लेकिन ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए जुनून जरूरी
  • विराट कोहली ने 248 वनडे में 43 शतक की बदौलत 11867, जबकि बाबर आजम ने 74 वनडे में 3359 रन बनाए हैं

दैनिक भास्कर

Jul 11, 2020, 09:18 PM IST

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम के पास विराट कोहली के लेवल तक पहुंचने की काबिलियत है। चोपड़ा ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद के यू-ट्यूब चैनल पर यह बात कही। 

आकाश ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि आजम में काफी टैलेंट है, लेकिन उन्हें कोहली के लेवल तक पहुंचने में काफी वक्त लगेगा। विराट उनसे उम्र में ज्यादा हैं और उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज से पहले क्रिकेट खेलनी शुरू की थी। कोहली का नाम पहले से ही ऑल टाइम ग्रेट बल्लेबाजों की लिस्ट में है। 

खेल में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए जुनून जरूरी: आकाश

चोपड़ा ने कहा कि आजम के पास कोहली के लेवल तक पहुंचने के लिए जरूरी स्किल्स हैं। पर सवाल यह है कि क्या वो उस मुकाम तक पहुंच पाएंगे, क्योंकि यह काफी सारी चीजों पर निर्भर करता है। जैसे अनुशासन, फॉर्म और चोट। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिभा आपको एक लेवल तक ले जाने में काम आती है, लेकिन उससे ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए आपके अंदर खेल के प्रति जुनून होना जरूरी है। विराट के पास भी शुरू से यह नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे हासिल किया। 

आजम ने हाल ही में कहा था कि वो कोहली से अपनी तुलना पसंद नहीं करते हैं, बल्कि वो चाहते हैं कि उनकी तुलना पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों से हो। 

विराट ने वनडे में बाबर से ज्यादा शतक लगाए

अगर दोनों बल्लेबाजों के वनडे रिकॉर्ड की बात करें, तो बाबर आजम विराट कोहली के आस-पास भी नहीं ठहरते। कोहली ने अब तक 248 वनडे में 59.33 की औसत से 11867 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान इस फॉर्मेट में 43 शतक और 58 अर्धशतक लगा चुके हैं।

वहीं, बाबर आजम ने अब तक सिर्फ 74 वनडे खेले हैं। इसमें उन्होंने 54.17 की औसत से 3359 रन बनाए। शतक लगाने के मामले में भी यह पाकिस्तानी खिलाड़ी विराट से बहुत पीछे है। आजम ने वनडे में 11 शतक ही लगाए हैं।

आज का राशिफल

पाएं अपना तीनों तरह का राशिफल, रोजाना
केकेआर की कप्तानी को लेकर गांगुली ने कहा- शाहरुख ने मुझे गंभीर जैसी आजादी नहीं दी थी
त्रिनिदाद एंड टोबैगो में 18 अगस्त से 10 सितंबर तक लीग होगी, सभी 33 मैच खाली स्टेडियम में होंगे; खिलाड़ियों का दो बार कोरोना टेस्ट होगा
तीसरे दिन का खेल खत्म; वेस्टइंडीज को अभी भी 99 रन की बढ़त, स्टोक्स के 150 विकेट पूरे
लाइव शो में बोलते हुए रो दिए होल्डिंग, कहा- पिता के अश्वेत होने पर मां के परिवार ने बात करना बंद कर दिया था
चीफ सिलेक्टर हेमलता ने कहा- भारतीय टीम फाइनल का दबाव नहीं झेल पाती, इसलिए आज तक बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई
अमित पंघाल नंबर 1 बॉक्सर बने, पहली बार महिलाओं और पुरुषों की टॉप-10 रैंकिंग में 12 भारतीय शामिल
इंग्लैंड में अपनी ही टीम के क्रिकेट मैच नहीं दिखाएगा पीटीवी, कहा- इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टर को देने के लिए हमारे पास पैसा नहीं
लिवरपूल ने ब्राइटन को 3-1 से हराया, ईपीएल में सबसे तेज 30 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया
बीसीसीआई ने सीईओ राहुल जौहरी का इस्तीफा मंजूर किया, बोर्ड की अहम जानकारी लीक करने का शक
जोंटी रोड्स ने कहा- आईपीएल कैलेंडर का अहम हिस्सा; लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में भेजने की वकालत की
खेल मंत्रालय के आदेश के बाद मुश्ताक अहमद ने पद छोड़ा, मणिपुर के निगोमबाम होंगे कार्यवाहक अध्यक्ष
खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म, वेस्टइंडीज के पहली पारी में 1 विकेट पर 57 रन
रोहित शर्मा शॉर्ट गेंद को आसानी से खेलते हैं, बॉल को जोर से मारने की कोशिश भी नहीं करते: हेजलवुड
इंग्लैंड दौरे पर शाहिद अफरीदी फाउंडेशन का लोगो लगाकर खेलेगी पाकिस्तान टीम, 3 टेस्ट की सीरीज खेलनी है
ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड दौरे पर जाना चाहिए, यदि आईपीएल होता है, तो उसमें भी खिलाड़ियों को खेलने की मंजूरी मिले: ऑस्ट्रेलियाई कोच लेंगर

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण