कोरोना दुनिया में

कोरोना दुनिया में / वैज्ञानिकों का दावा- मां के गर्भ में भी पहुंच सकता है वायरस, अमेरिका में लगातार तीसरे दिन 60 हजार से ज्यादा मामले; दुनिया में 1.27 करोड़ केस

अमेरिका के नोब्रास्का शहर में शुक्रवार को एक मरीज का स्वैब सैंपल लेती डॉक्टर। बीते एक हफ्ते में यहां के 28 राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े हैं।अमेरिका के नोब्रास्का शहर में शुक्रवार को एक मरीज का स्वैब सैंपल लेती डॉक्टर। बीते एक हफ्ते में यहां के 28 राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े हैं।

  • कोरोना से दुनियाभर में अब तक 5.65 लाख लोगों की जान गई, 74.35 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 33.21 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 37 हजार 73 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 12, 2020, 03:02 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 27 लाख 33 हजार 886 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 74 लाख 35 हजार 551 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 65 हजार 48 की मौत हो चुकी है। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोनावायरस मां के गर्भ में भी पहुंच सकता है। इस बात के सुबूत मिले हैं कि गर्भ में मौजूद बच्चे भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि अमेरिका में एक कोरोना संक्रमित मां ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया, जो कोरोना संक्रमित थी। अमेरिका में शुक्रवार को संक्रमण के 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमितों की इतनी बड़ी संख्या सामने आई है। देश के 28 राज्यों में बीते हफ्ते की तुलना में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका33,21,9001,37,07314,75,551
ब्राजील18,10,69170,62312,13,512
भारत8,49,23622,6795,35,956
रूस7,20,54711,205497,446
पेरू

31,9,646

11,5002,10,638
स्पेन3,00,98828,403उपलब्ध नहीं    
चिली3,09,2746,7812,78,053
ब्रिटेन2,88,95344,798उपलब्ध नहीं
मैक्सिको 2,89,17434,1911,77,097
ईरान2,55,11712,6352,17,666

हॉन्गकॉन्ग की वायरोलॉजिस्ट ने कहा- चीन को कोरोना के बारे में बहुत पहले से पता था
अमेरिका भागकर आई हॉन्गकॉन्ग की वायरोलॉजिस्ट लि मेंग येन ने चीन पर कोरोनावायरस की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चीन को शुरुआती दिसंबर में ही पता चल गया था कि यह वायरस इंसानों में फैल सकता है।  

हॉन्गकॉन्ग के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में वायरस साइंस और इम्यूनोलॉजी की विशेषज्ञ डॉ. येन ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसकी जानकारी मिलने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया। येन दुनिया की उन विशेषज्ञों में से हैं, जिन्होंने कोरोना पर सबसे पहले स्टडी की थी। 

सर्बिया: लॉकडाउन के खिलाफ चार दिनों से चल रहा प्रदर्शन

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड समेत देश के बड़े शहरों में लगातार चौथे दिन भी लोगों ने कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने संसद में भी घुसने की कोशिश की। लोग सरकार पर महामारी में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। यहां संक्रमण के 17 हजार से ज्यादा मामले आए हैं और 370 लोगों की जान जा चुकी है।

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। इस दौरान उन्होंने संसद में भी घुसने की कोशिश की।

ब्रिटेन: 75 देशों से लोगों को आने की इजाजत

ब्रिटेन ने शुक्रवार को 75 देशों से लोगों के आने की इजाजत दे दी है। ब्रिटेन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने इन देशों की लिस्ट जारी की है। इसमें अमेरिका शामिल नहीं है। यात्रा नियमों में जिन देशों को राहत दी गई है वहां से आने वाले लोगों को अब 14 दिन तक क्वारैंटाइन में रहने की जरूरत नहीं होगी।ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 48 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही मौतों की संख्या 44 हजार 650 हो गई है। देश ने लॉकडाउन की पाबंदियों में पिछले महीने राहत दी थी।

ब्रिटेन के गैटविक एयरपोर्ट पर चेक इन करने से पहले एक यात्री की जांच करती कर्मचारी। ब्रिटेन ने 10 जुलाई से हवाई यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों में राहत दी है।

पाकिस्तान: संक्रमितों की संख्या इटली से ज्यादा

संक्रमितों के मामले में पाकिस्तान ने इटली को पीछे छोड़ दिया हैं। 2 लाख 43 हजार 599 पॉजिटिव केस के साथ यह दुनिया में 11 वें पायदान पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 2 हजार 751 नए मामले सामने आए। अब तक यहां 5058 लोगों की जान गई हैं।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक कच्ची बस्ती का दौरा करते स्वास्थ्यकर्मी। पाकिस्तान के सिंध राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

फ्रांस: बेरोजगार हुए लोगों के लिए योजना में धोखाधड़ी

फ्रांस में महामारी से बेरोजगार हुए लोगों के लिए शुरू योजना में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सरकार ने यह योजना रेस्तरां, स्कूल और बिजनेस सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए शुरू की है। इसके तहत बेरोजगार कर्मचारियों को सब्सिडी दी जाती है। पेरिस के प्रॉसीक्यूटर ऑफिस ने शुक्रवार को बताया कि कुछ अपराधियों ने इसका गलत इस्तेमाल किया। योजना के तहत दो मिलियन यूरो (करीब 17 करोड़) रुपए निकाले गए, जो बेरोजगार लोगों तक नहीं पहुंचे। 

फ्रांस में मौतों का आंकड़ा 30 हजार के पार हो गया है। हालांकि, देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अस्पताल और आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है। फिलहाल यहां पर 7 हजार 62 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 496 आईसीयू में हैं। 

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को मास्क लगाकर जाती महिलाएं। यहां पर मौतों का आंकड़ा 30 हजार के पार पहुंच गया है।

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया राज्य में 216 नए मामले

आस्ट्रेलिया के विक्टाेरिया राज्य में शुक्रवार को 216 नए मामले सामने आए। प्रधानमंत्री डैनियल एंड्रूज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है, उससे लगता है कि आने वाले दिनों में मामले बढ़ सकते हैं। इसे रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स की सीमा सील कर दी गई है। 

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में शुक्रवार को एक कंटेनमेंट एरिया में सैनिटाइजेशन करता एक कर्मचारी। 

चीन ने कहा- हम संक्रमण रोकने में डब्ल्यूएचओ के साथ

चीन ने डब्ल्यूएचओ से अपने संबंधों को लेकर अमेरिका की टिप्पणी को बेबुनियाद बताया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा चीन संक्रमण रोकने के लिए डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर काम कर रहा है। एक बड़ा और जिम्मेदार देश होने के नाते हम ऐसा कर रहे हैं। अमेरिका पहले ही डब्ल्यूएचओ से अलग हो चुका है। ऐसे में उसे चीन और डब्ल्यूएचओ के संबंधों पर बयानबाजी करने का हक नहीं है। 

बोलीविया: सिनेट की अध्यक्ष संक्रमित

दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में ऊच्च सदन सीनेट की अध्यक्ष मोनिका एवा कोपा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह घर से अपना काम करती रहेंगी। बोलीविया की राष्ट्रपति जीनिन एनेज शावेज, स्वास्थ्य मंत्री, सेंट्रल बैंक के प्रमुख और राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और इनका इलाज जारी है।

वेनेजुएला: लॉकडाउन 1 महीने के लिए बढ़ाया

वेनेजुएला में शनिवार से लॉकडाउन एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। महामारी फैलने के बाद यह चौथी बार है जब देश में लॉकडाउन का समय बढ़ाया गया है। वेनेजुएला में पहली बार 13 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। यहां अब तक 8 हजार 803 संक्रमित मिले हैं और 83 मौतें हुई हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण