गुना में कीटनाशक पीने वाले किसान दंपति की मौत की खबर झूठी
फेक vs फैक्ट :गुना में कीटनाशक पीने वाले किसान दंपति की मौत की खबर झूठी, गुना के सिविल सर्जन ने भास्कर को बताया- दोनों खतरे से बाहर हैं
13 घंटे पहले
- 14 जुलाई को प्रशासन की कार्रवाई से तंग आकर किसान दंपति ने कीटनाशक पी लिया था
- गुना के जिला अस्पताल में चल रहा है दोनों का इलाज
क्या वायरल: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के गुना में दो दिन पहले पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर जहर पीने वाले किसान दंपति की मौत हो गई है।
- मंगलवार को गुना में पुलिस टीम एक सरकारी जमीन पर कब्जा छुड़ाने गई थी। दलित पति-पत्नि ने जब इस कार्रवाई का विरोध किया, तो पुलिस कर्मियों ने उनसे मारपीट की। किसान दंपति खेत में फसल को जेसीबी से उजाड़ने का विरोध कर रहे थे। घटना से दुखी होकर दोनों ने कीटनाशक पी लिया था। तभी से उनका इलाज चल रहा है।
- घटना के 48 घंटों के भीतर देश भर से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इनका असर भी दिख रहा है। प्रशासनिक हल्कों में बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। गुना के कलेक्टर और एसपी हटा दिए गए हैं।
- आम लोग जहां सोशल मीडिया पर पुलिस की मारपीट को शर्मनाक बता रहे हैं। वहीं, राहुल गांधी से लेकर बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी इस घटना पर मध्यप्रदेश सरकार को घेरा है। इसी बीच गुरुवार को अचानक कुछ तत्व सोशल मीडिया पर यह खबर फैलाने लगे कि कीटनाशक पीने वाले किसान दंपति की मौत हो गई है। इस खबर को सच मानकर लोग शेयर भी कर रहे हैं।
दावे से जुड़े ट्वीटः
फेसबुक पर भी किसान दंपति की मौत से जुड़े दावे किए जा रहे हैं
shorturl.at/jmAWX
फैक्ट चेक पड़ताल
- किसी भी न्यूज प्लेटफॉर्म पर हमें ऐसी खबर नहीं मिली, जिससे साबित होता हो कि गुना में कीटनाशक पीने वाले दंपति की मौत हो गई है।
- इस घटना पर राहुल गांधी और मायावती की तरफ से कुछ ही घंटों पहले जो ट्वीट किए गए हैं। उनमें भी किसानों की मौत का जिक्र नहीं है।
- किसानों के स्वास्थ्य की सटीक जानकारी के लिए हमने गुना के सिविल सर्जन एसके श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने बताया- दंपति की मौत की खबर फेक है। वे दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
- गुना के स्वतंत्र पत्रकार आशीष रघुवंशी ने हमारी फैक्ट चेक टीम से हुई बातचीत में कहा - मैं तीन बार किसान दंपति से मिलकर आ चुका हूं। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।


Comments
Post a Comment