विशाल भारद्वाज ने शुरू किया वीबी म्यूजिक लेबल,

नया मंच / विशाल भारद्वाज ने शुरू किया वीबी म्यूजिक लेबल, वीडियो में किया वादा- हर महीने शेयर करेंगे नया गाना

Vishal Bhardwaj launches VB music label and promises will share new song every month

दैनिक भास्कर

Jul 03, 2020, 10:03 PM IST

संगीतकार रेखा भारद्वाज और विशाल भारद्वाज ने अपना म्यूजिक लेबल वीबी म्यूजिक लॉन्च कर दिया है। एक वीडियो शेयर करते हुए विशाल भारद्वाज ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। विशाल ने कहा है कि इस म्यूजिक लेबल पर वे हर महीने एक नया गाना रिलीज करेंगे। 2 जुलाई को रिलीज किए गए इस लेबल के ट्विटर अकाउंट पर विशाल ने इसे बनाने का उद्देश्य भी साझा किया। 

हर महीने शेयर करेंगे गाना

वीडियो में विशाल कह रहे हैं कि उन्हें इंडस्ट्री में कम्पोजर के तौर उतना महत्व नहीं मिला। इसलिए उन्होंने वीबी म्यूजिक के नाम से यह लेबल शुरू किया है। विशाल आगे कहते हैं- मैं अपने अंदर के संगीतकार को जिंदा रखना चाहता हूं। फिल्मों के अपने बंधन होते हैं। यहां मैं उन ट्यून्स को शेयर कर सकूंगा जो फिल्मों के लिए उपयोग नहीं होती। इस वीबी म्यूजिक प्रोडक्शन के तहत मैं हर महीने एक नया गाना शेयर करूंगा। 

विशाल ने छोटे पर्दे से गुलजार के सहायक के तौर पर कदम रखा था। उन्होंने गुलजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘माचिस’ में पहली बार संगीत दिया था। इस फिल्म के गाने सुपरहिट साबित रहे। जिससे विशाल का करियर रातों-रात तरक्की कर गया। विशाल कई सालों से निर्देशन में व्यस्त हैं, लेकिन अब वे एक बार फिर से संगीत की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण