सेलेब्स के घर पहुंचा कोरोना
सेलेब्स के घर पहुंचा कोरोना / एक्ट्रेस रेखा के बांद्रा वाले बंगले का सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव, बीएमसी ने सील किया 'सी स्प्रिंग्स'
दैनिक भास्कर
Jul 12, 2020, 03:47 AM ISTअमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब खबर यह है कि एक्ट्रेस रेखा का सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। शनिवार को आई इस खबर के बाद बीएमसी ने रेखा के बंगले को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही एक्ट्रेस रेखा का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा।
बता दें कि रेखा का बंगला सी स्प्रिंग्स बांद्रा में है, जिसके बाहर दो सिक्योरिटी गार्ड हमेशा तैनात रहते हैं। इनमें से एक गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खबर आने के बाद बीएमसी द्वारा बंगले को सील कर इसे कंटेनमेंट जोन बना दिया है। फिलहाल बंगले की एंट्रेंस को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है।
रेखा पर संक्रमण का खतरा कम
पॉजिटिव पाया गया गार्ड बंगले के बाहर ही पहरेदारी करता है। ऐसे में सिक्योरिटी गार्ड का घर के अंदर आना लगभग ना के बराबर ही माना जा रहा है। रेखा लॉकडाउन के बाद से घर में ही हैं ऐसे में उनके कोविड -19 पॉजिटिव होने की आशंका कम है।
अमिताभ और अभिषेक कोरोना से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें
2. कोरोना से संक्रमित अमिताभ नानावटी अस्पताल में भर्ती, फैन्स और कलीग कर रहे जल्दी रिकवरी की प्रार्थना
4. हेपेटाइटिस-बी ने खराब किया 75 फीसदी लिवर, टीबी को दी मात, लेकिन अस्थमा से अब भी जूझ रहे
5. कोरोना पर कविता / बिग बी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा था - वक्त ही तो है, गुजर जाएगा
Comments
Post a Comment