राजस्थान में कोरोना
राजस्थान में कोरोना:711 रोगी और 7 मौतें, 28 दिन में संक्रमित और जांचें दोगुनी बढ़ा दी गईं
जयपुर5 घंटे पहले
- जयपुर में 61 संक्रमित सामने आए, लगातार दूसरे दिन कोई मौत नहीं
प्रदेश में शनिवार को 711 नए रोगियों के साथ कुल मरीज 28,500 हो गए। वहीं, 7 ने दम तोड़ा और मरने वालों की संख्या 553 हो गई। मृतकों में बाड़मेर के 3, भरतपुर, जोधपुर, पाली व राजसमंद का 1-1 शामिल है।
अलवर में 116 रोगी मिले। जयपुर में 61 मरीज आए और लगातार दूसरे दिन कोई मौत नहीं हुई। पिछले 28 दिन में जांचें व रोगी दोगुने हो गए हैं। 20 जून तक कुल जांचें 6,83,017 थीं। अब 12,04,676 हैं। वहीं, 20 जून को 14,537 रोगी थे, जो अब 28500 हो गए हैं।
अन्य खबरें......... subscribe blog

Comments
Post a Comment