अपने आप सैनेटाइज होने वाला मास्क,
दुनिया का पहला पारदर्शी मास्क / अपने आप सैनेटाइज होने वाला मास्क, फोन से इसमें हवा की क्वालिटी और वेंटिलेशन चेक कर सकते हैं
- अमेरिका के मिशिगन स्थित रेडक्लिफ मेडिकल डिवाइस कंपनी ने बनाए पारदर्शी मास्क, नाम रखा लीफ
- मास्क को 3 साल से अधिक उम्र के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं, इसकी कीमत 3,673 रुपए से शुरू है
दैनिक भास्कर
Jul 10, 2020, 04:58 PM ISTअमेरिका के मिशिगन स्थित रेडक्लिफ मेडिकल डिवाइस कंपनी ने पारदर्शी मास्क बनाए हैं। इसका नाम लीफ रखा गया है। यह दुनिया का पहला पारदर्शी मास्क है जिसे एफडीए ने अप्रूव किया है। यह मास्क अपने आप सैनेटाइज होता है। इसे 3 साल से अधिक उम्र के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। मास्क की कीमत 3,673 रुपए से शुरू है।
मास्क 6 खासियतें
- बैट्री पावर्ड इस मास्क में अंदर के हिस्से में एंटी फॉग परत है, जिससे ये मास्क हमेशा साफ दिखता है।
- यह मास्क तीन रूप में आता है। लीफ यूवी और लीफ प्रो में यूवी - सी लाइट फिल्टर भी हैं, जिससे रोगाणु नष्ट हो जाते हैं यानी यह खुद-ब-खुद सैनेटाइज हो जाता है।
- एंटी माइक्रोबियल और जल रोधी परत के कारण 99.9 प्रतिशत रोगाणुओं को खत्म करने में सक्षम।
- इसमें कार्बन फिल्टर भी लगा हुआ है। यह हैड स्ट्रैप और ईयर स्ट्रैप, दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। इसमें हवा आने और जाने के लिए वॉल्व भी लगे हुए हैं।
- एग्जॉस्ट और इंटेक वाल्व के रंग भी चुन सकते हैं। मास्क को एंड्रॉयड या आईओएस फोन से कनेक्ट करके वातावरण में हवा की गुणवत्ता और वेंटिलेशन भी नियंत्रित कर सकते हैं।
- लीफ को 3 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोग इस्तेमाल कर सकते है।

Comments
Post a Comment