कोरोना दुनिया में LIVE

कोरोना दुनिया में LIVE:नाइजीरिया के विदेश मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- अमेरिका की मृत्यु दर सबसे कम; दुनिया में अब तक 1.46 करोड़ संक्रमित

वॉशिंगटन15 मिनट में
यह फोटो न्यूयॉर्क के एक पार्क की है। महामारी के बीच बढ़ती गरमी के बाद लोग पार्क में बैठकर इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। राज्य में अब तक 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
  • दुनिया में अब तक 6.08 लाख मौतें हुईं, जबकि 87.34 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 38.98 लाख मरीज, अब तक 1.43 लाख मौतें
  • दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 46 लाख 40 हजार 349 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 87 लाख 34 हजार 789 ठीक हो चुके हैं। 6 लाख 8 हजार 856 लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि देश में मृत्यु दर सबसे कम है। यहां अब तक 1 लाख 43 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जबकि 38.98 लाख संक्रमित हैं।

    नाइजीरिया के विदेश मंत्री जीयोफ्फरे ओनेयामा पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी चौथी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पश्चिमी अफ्रीकी देश में अब तक 36,107 मरीज हैं, जबकि 778 मौतें हुईं हैं।

    10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

    देश

    कितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
    अमेरिका38,98,5501,43,28918,02,338
    ब्राजील20,99,89679,53313,71,229
    भारत11,18,10727,5037,00,399
    रूस7,71,54612,3425,50,344
    द.अफ्रीका3,64,3285,0331,91,059
    पेरू3,53,59013,1872,41,955
    मैक्सिको 3,44,22439,1842,17,423
    चिली3,30,9308,5033,01,794
    स्पेन3,07,33528,420उपलब्ध नहीं
    ब्रिटेन2,94,79245,300उपलब्ध नहीं

    ब्राजील: 79 हजार से ज्यादा मौतें
    लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 23,529 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 21 लाख पहुंच गई है। देश में अब तक करीब 21 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है। एक दिन में यहां 716 लोगों की जान गई है। यह मरने वालों की संख्या 79,488 पहुंच गई है। ब्राजील में 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित शहर साओ पाउलो में अब तक 4 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 19,732 लोगों की मौत हो चुकी है।

    इजराइल: 50 हजार से ज्यादा मरीज
    इजरायल में 24 घंटे में संक्रमण के 670 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 50,035 हो गई है। इजरायल दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है, जिसने महामारी पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में नए मामलों में तेजी देखी गई है। यहां मरने वालों की संख्या 409 हो गई है। देश में अब तक 21,589 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में बने सामानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण