कोरोना दुनिया में LIVE

कोरोना दुनिया में LIVE:8 करोड़ की आबादी वाले ईरान के राष्ट्रपति बोले- देश में ढाई करोड़ संक्रमित हो सकते हैं, जबकि 3.5 करोड़ पर संक्रमण का खतरा; दुनिया में अब तक 6 लाख मौतें

वॉशिंगटन44 मिनट में
इस फोटो में ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी अपना मास्क ठीक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में 3.5 करोड़ लोगों को संक्रमण का खतरा है।
  • दुनियाभर में 1.42 करोड़ संक्रमित हुए, जबकि 84.89 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 37.70 लाख मरीज, अब तक 1.74 लाख ठीक हुए
  • दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 42 लाख 16 हजार 235 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 84 लाख 89 हजार 20 ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 46 की जान जा चुकी है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को कहा कि देश में संक्रमण के 2.5 करोड़ मामले हो सकते हैं, जबकि 3.5 करोड़ के संक्रमित होने का खतरा है। यह आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की नई रिपोर्ट पर आधारित है। देश में फिलहाल 2 लाख 71 हजार 606 संक्रमित हैं, जो राष्ट्रपति द्वारा बताए गए आंकड़े से काफी कम है।

    मच्छरों से इंसानों में संक्रमण नहीं फैल सकता: स्टडी

    साइंटिफिक रिपोर्ट जरनल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, कोरोनावायरस का संक्रमण मच्छरों से इंसानों में नहीं फैलता है। इसमें कहा गया है कि वायरस मच्छरों की तीन मुख्य प्रजातियों में अपनी संख्या नहीं बढ़ा पाता है। डब्ल्यूएचओ ने भी इस स्टडी का हवाला देते हुए कहा है कि मच्छर इंसानों में संक्रमण नहीं फैला सकता है।

    10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

    देश

    कितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
    अमेरिका37,70,1381,42,06517,41,398
    ब्राजील20,48,69777,93213,66,775
    भारत10,40,94826,2956,54,193
    रूस7,65,43712,2475,46,863
    पेरू3,45,53712,7992,33,982
    द.अफ्रीका3,37,5944,8041,78,183
    मैक्सिको 3,31,29838,3102,08,436
    चिली3,26,5398,3472,96,814
    स्पेन3,07,33528,420उपलब्ध नहीं
    ब्रिटेन2,93,23945,233उपलब्ध नहीं

    हॉन्गकॉन्ग: मास्क पहनने के लिए कहने पर चाकू दिखाया

    हॉन्गकॉन्ग पुलिस ने शनिवार को मास्क पहनने के लिए कहने पर चाकू दिखाने वाले 47 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वह एक बस में बिना मास्क लगाए सफर कर रहा था। जब बस के कर्मचारियों ने उसे मास्क लगाने को कहा तो उसने चाकू निकालकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। हॉन्गकॉन्ग में नए मामले बढ़ने के बाद मास्क लगाना जरूरी है।

    अमेरिका: दूसरे दिन भी 70 हजार मामले

    अमेरिका में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी 70 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां 71 हजार 600 मामले सामने आए। इससे पहले गुरुवार को यहां रिकार्ड 77 हजार 255 नए मामले सामने आए थे। बीते एक हफ्ते से यहां हर दिन 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

    कैलिफोर्निया के सैन डियागो में एक नर्स कार सवार का कोरोना की जांच के लिए सैम्पल लेती। अमेरिका में अब तक 37 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

    ट्रम्प ने कहा- मास्क लगाने का आदेश नहीं दूंगा
    अमेरिका में बढ़ते मामलों के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि वे देश में मास्क जरूरी करने का आदेश नहीं देंगे। उन्होंने सीएनएन से एक इंटरव्यू में यह बात कही। रविवार को इसका प्रसारण होगा। ट्रम्प ने कहा कि मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि सभी मास्क पहनने लगे तो सबकुछ एकदम से खत्म हो जाएगा। जैसा कि आप जानते हैं कि मास्क से दिक्कत भी आती है। अब लोगों से यह कहा जा रहा है कि मैं मास्क पहनने में यकीन करता हूं। 

    ट्रम्प 12 जुलाई को पहली बार सार्वजनिक तौर पर मास्क लगाए नजर आए थे। इसके बाद से चर्चा थी कि वे मास्क जरूरी करने का आदेश जारी करेंगे।

    दक्षिण अफ्रीका: क्वारैंटाइन का समय घटाया

    दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को क्वारैंटाइन में रखने का समय 14 दिन से घटा कर 10 दिन कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री जवेली मखाइजे ने कहा कि आम तौर पर संक्रमित लोगों में लक्षण नजर आने में 6 से 8 दिन लगते हैं। हमारा विभाग क्वारैंटाइन का समय 8 दिन करने के बारे में सोच रहा है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया है और 4 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

    दक्षिण अफ्रीका के सोवेटे शहर स्थित एक कब्रिस्तान में मृतक को अंतिम विदाई देने पहुंचे लोग। देश में अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं।

    अर्जेंटीना: लॉकडाउन 2 अगस्त तक बढ़ाया गया

    अर्जेंटीना ने लॉकडाउन 2 अगस्त तक बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडेज ने शनिवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश में संक्रमण के मामले कम करने के लिए यह फैसला किया गया। हम सामान्य स्थिति में लौटने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसके लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हैं। हम धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाएंगे। यहां 20 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। अब तक यहां 1 लाख 14 हजार 783 मामले आए हैं और 2 हजार 133 मौतें हुई हैं।

    अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स की एक व्यस्त सड़क पर 20 जून को मास्क लगाकर जाते लोग।

    ब्राजील: 24 घंटे में 34 हजार नए मामले

    ब्राजील में  पिछले 24 घंटे में  संक्रमण के 34 हजार 177 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख 46 हजार 328 हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में हुई 1163 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 77 हजार 851 हो गई है। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो भी संक्रमित हैं। यहां संक्रमण का पहला मामला 26 फरवरी को सामने आया था।

    ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुक्रवार को एक कब्रिस्तान में नए शवों को दफनाने के लिए जगह बनाते कर्मचारी।

    ऑस्ट्रेलिया: संसद की कार्यवाही स्थगित

    ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने शनिवार को चीफ मेडिकल ऑफिसर पॉल केली की सलाह पर 4 अगस्त से शुरू होने वाले संसद के अगले सत्र को स्थगित करने की घोषणा की। इस फैसले पर देश की विपक्षी पार्टियों ने भी अपनी सहमति दी है

    ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर स्थित प्रिंस ब्रिज से गुजरता मास्क पहना एक व्यक्ति। यहां सिर्फ जरूरी काम के लिए बाहर निकलने की इजाजत दी गई है।

    रूस: 6234 नए मामले

    रूस में 24 घंटे में 6 हजार नए मामले मिले हैं। ये मामले देश के 84 इलाकों में मिले हैं। इनमें से 1 हजार 522 ऐसे हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं मिले हैं। रूस के कोरोना रिस्पॉन्स सेंटर के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 7.65 लाख हो गई है।

    पाकिस्तान: संक्रमितों का आंकड़ा 2.5 लाख के पार
    पाकिस्तान में शनिवार को 1918 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 61 हजार 917 हो गया। यहां सिंध राज्य में सबसे ज्यादा 1 लाख 11 हजार 238 लोग संक्रमित मिले हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट किया कि देश में संक्रमण के मामले कम हुए हैं। उन्होंने लोगों से अगले ईद-उल-अजहा पर्व पर संक्रमण से बचने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। 

    पाकिस्तान के कराची शहर में शुक्रवार को एक टेस्टिंग सेंटर पर लगे कांच की सफाई करता एक कर्मचारी।

    ब्रिटेन: सरकार लोगों के बीच टेस्ट किट बांटेगी

    • ब्रिटेन सरकार लोगों के बीच लाखों टेस्ट किट बांटने की योजना बना रही है। द टेलीग्राफ ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है। इस किट का गोपनीय तरीके से जून में ट्रायल किया गया था। इसमें इसके नतीजे 98.6% सही पाए गए थे। इस फिंगरप्रिक टेस्ट से 20 मिनट में संक्रमण का पता लगाया जा सकेगा। इसे यूके रैपिड टेस्ट कंसोर्टियम ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर तैयार किया है।  
    • ब्रिटेन की दो प्रमुख मीडिया कंपनियों बीबीसी और गार्जियन ने महामारी की वजह से नौकरियों में कटौती का ऐलान किया है। बीबीसी ने 520 और गार्जियन ने 180 कर्मचारियों को कम करने का फैसला किया है। बीबीसी मौजूदा स्थिति को देखते हुए अपने कुछ वेब और टेलीविजन कार्यक्रमों को बंद करेगा। इसने अपने कई सोशल अकाउंट बंद करने की भी बात कही है। 
    ब्रिटेन के लिंकन शहर में शुक्रवार को एक कार सवार की जांच करती नेशनल हेल्थ सर्विस की कर्मचारी।

    पनामा : इंटरेनशनल फ्लाइट्स पर 31 अगस्त तक रोक

    पनामा ने इंटरनेशनल फलाइट्स पर 31 अगस्त तक रोक लगा दी है। यहां पर मार्च में विदेशों से आने वाले विमानों पर रोक लगाई  गई थी। सेवाएं 22 जुलाई से शुरू होने वाली थी। हालांकि, बढ़ते मामलों को देखते हुए इसका समय और एक महीने बढ़ा दिया गया है। यहां के टोकुमेन एयरपोर्ट से ज्यादातर इंटरनेशनल फ्लाइट्स चलती हैं। देश में अब तक 51 हजार 408 संक्रमित मिले हैं और 1 हजार 38 लोगों की जान गई है।

    तुर्की: बीते एक महीने में पहली बार मामले कम हुए

    तुर्की में शुक्रवार को संक्रमण के 926 नए मामले सामने आए। पिछले महीने के बाद पहली बार है जब यहां इतने कम मामले सामने आए हैं। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोका ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या में लगातार कम हो रही है।अब तक यहां 1 लाख 99 हजार 834 लोग ठीक हुए हैं। यहां संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण