कोरोना दुनिया में LIVE

कोरोना दुनिया में LIVE / एक्सपर्ट्स का दावा- वायरस हवा के जरिए संक्रमण फैला सकता है, डब्ल्यूएचओ और सीडीसी को इसके बारे में लोगों को बताना चाहिए; दुनिया में अब तक 1.15 करोड़ संक्रमित

न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में रॉकफेलर सेंटर में एक स्टैचू को मास्क पहनाया गया है। अमेरिका में संक्रमण के 29 लाख से ज्यादा मामले मिल चुके हैं।न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में रॉकफेलर सेंटर में एक स्टैचू को मास्क पहनाया गया है। अमेरिका में संक्रमण के 29 लाख से ज्यादा मामले मिल चुके हैं।

  • दुनियाभर में अब तक 5.36 लाख लोगों की जान जा चुकी है, 65.34 लाख लोग ठीक हुए हैं
  • सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 29.82 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 32 हजार 569 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 07:55 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 15 लाख 55 हजार 414 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 65 लाख 34 हजार 456 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 36 हजार 720 की जान जा चुकी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वायरस हवा के जरिए भी संक्रमण फैला सकता है। एक्सपर्ट्स की टीम ने डब्ल्यूएचओ और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) को पत्र लिखकर कहा है कि इसके बारे में लोगों को बताना चाहिए। एजेंसियों इसके बारे में बात करने से डरती हैं। इस जानकारी को छिपाकर नहीं रखना चाहिए।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका29,82,9281,32,569    12,89,564
ब्राजील16,04,58564,9009,78,615    
भारत6,97,83619,7004,24,891   
रूस6,81,25110,1614,50,750    
पेरू3,02,71810,5891,93,957
स्पेन2,97,62528,385  उपलब्ध नहीं    
चिली2,95,5326,3082,61,032
ब्रिटेन2,85,41644,220उपलब्ध नहीं
मैक्सिको 2,56,84830,6391,55,604
इटली2,41,61134,8611,92,108

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

ब्राजील: 602 नई मौतें
ब्राजील में रविवार को 26 हजार 51 संक्रमित मिले हैं और 602 लोगों की जान गई। देश में अब तक 16 लाख से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। देश के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो में संक्रमण बढ़ रही है। वहीं, सोमवार से यहां बार, रेस्टोरेंट, ब्यूटी सलून, बार्बरशॉप और एस्थेटिक क्लीनिक खोले जाएंगे। स्ट्रीट शॉप और मॉल 6 घंटे के लिए खुलेंगे।

पेरू: 3 लाख से ज्यादा मामले
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में कोरोना से अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। करीब 10,589 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पांच जुलाई तक देश में 17 लाख 82 हजार 846 लोगों की जांच की गई है। इसमें से 3 लाख 2 हजार 718 लोग संक्रमित हैं और शेष 14 लाख 80 हजार 128 लोग जांच में नेगेटिव पाए गए। यहां अब तक 10,589 लोगों की जान जा चुकी है और 1 लाख 82 हजार मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं।

यूएई: 51,540 संक्रमित
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रविवार को कोरोनावायरस के 683 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 51,540 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 40,297 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो और संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 323 हो गई है। सभी खाड़ी देशों में कोरोना का पहला मामला यूएई में ही दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें

बाजार में 4 तरह के मास्क बिक रहे, जानिए इनकी खूबियां और आपके लिए कौन सा मास्क बेहतर रहेगा

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

सियासी संग्राम के 7वें दिन ऑडियो धमाका