कोरोना दुनिया में LIVE
कोरोना दुनिया में LIVE:ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगेगा, ब्रिटेन ने संक्रमण के आंकड़े जारी करने पर रोक लगाई, दुनिया में मौतों का आंकड़ा 6 लाख के पार
- दुनिया में 1.44 करोड़ लोग संक्रमित, इनमें से 86.11 लाख लोग ठीक हुए
- अमेरिका में सबसे ज्यादा 38.33 लाख मरीज, अब तक 1.42 लाख मौतें
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 44 लाख 22 हजार 471 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 86 लाख 11 हजार 657 ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 4 हजार 823 की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नए नियमों का ऐलान किया है। यहां मेलबर्न और मिशेल शायर में घर से निकलने से पहले मास्क लगाना जरूरी होगा। ऐसा न करने वालों पर 200 डॉलर (करीब 15 हजार रु.) का जुर्माना लगाया जाएगा। नए नियम बुधवार रात से लागू होंगे।
ब्रिटेन ने महामारी के आंकड़ों के अपडेट जारी करने पर रोक लगा दी है। यहां पर मौत के आंकड़ों में कुछ गड़बड़ी सामने आई थी। इसे देखते हुए यह फैसला किया गया। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने संक्रमण के आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई है। अब तक देश में 45 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश
कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए अमेरिका 38,33,271 1,42,877 17,75,219 ब्राजील 20,75,246 78,817 13,66,775 भारत 10,77,864 26,828 6,77,630 रूस 7,65,437 12,247 5,46,863 द.अफ्रीका 3,50,879 4,948 1,82,230 पेरू 3,49,500 12,998 2,38,086 मैक्सिको 3,38,913 38,888 2,13,006 चिली 3,28,846 8,445 2,99,449 स्पेन 3,07,335 28,420 उपलब्ध नहीं ब्रिटेन 2,94,066 45,233 उपलब्ध नहीं इजराइल:तीन महीने बाद सबसे ज्यादा मौतें
इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटों में 9 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले करीब तीन महीने पहले 18 अप्रैल को इतनी मौतें हुई थी। शनिवार को यहां रिकार्ड 1906 मामले भी सामने आए।। देश में फिलहाल 27 हजार 616 संक्रमित हैं। 589 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनमें 217 की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां 21 हजार 348 लोग ठीक भी हुए हैं।
इजराइल की राजधानी तेल अवीव में शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। इस दौरान प्रदर्शनकारी मास्क लगाए नजर आए।बांग्लादेश: संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख के पार
बांग्लादेश में शनिवार को 2 हजार 709 मामले सामने आए। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 2 हजार 66 हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में 10 हजार 923 लोगों की जांच की गई है। यहां पर 2 जुलाई को सबसे ज्यादा 4 हजार 209 मामले सामने आए थे। देश में अब तक 2 हजार 581 मौतें हुई हैं।बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका की एक सड़क पर मास्क लगाकर जाते लोग। यहां अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।अमेरिका: राष्ट्रपति ने सभी रैलियां स्थगित कीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने महामारी थमने तक अपनी सभी रैलियां स्थगित कर दी हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि हम वैक्सीन तैयार करने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, जब तक यह समस्या (महामारी) नहीं थमती बड़ी रैलियां करना संभव नहीं है। इसके बदले मैं टेलीफोन के जरिए लोगों से बात करूंगा।
अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टेस्टिंग सेंटर पर एक मरीज की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। यहां 1 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।मैक्सिको: 7 हजार से ज्यादा नए मामले
मैक्सिको में शनिवार को 7 हजार 600 नए मामले सामने आए और 578 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 3 लाख 38 हजार 913 संक्रमित मिले हैं और 38 हजार 888 मौतें हुई हैं। यहां पर जून से लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया गया था। हालांकि, बढ़ते मामलों को देखते हुए अब ऐसा नहीं करने का फैसला किया गया है। इसने अमेरिका से सटी सीमा से लोगों के आने पर भी पाबंदी लगाई है। लोग सिर्फ जरूरी काम के लिए ही अमेरिका से मैक्सिको आ सकेंगे।
मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी के एक अस्थाई जांच केंद्र पर शनिवार को एक व्यक्ति का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।





Comments
Post a Comment