फेक vs फैक्ट

फेक vs फैक्ट / जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के बयान वाला अमित शाह का फर्जी ट्वीट वायरल, गृह मंत्रालय ने भी इसे फेक बताया

Amit Shah's fake tweet with a statement to stop internet services in Jammu and Kashmir and Ladakh, viral

दैनिक भास्कर

Jul 01, 2020, 06:09 AM IST

क्या वायरल : गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट बताकर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। इस ट्वीट में लिखा है जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इंटरनेट सेवाएं बंद की जा रही हैं। 

सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए जा रहे हैं 

वायरल ट्वीट 

फैक्ट चेक पड़ताल 

  • वायरल ट्वीट में तारीख 21 जून, 2020 लिखी हुई है। जबकि गृह मंत्री अमित शाह के ट्विटर हैंडल पर ऐसा कोई ट्वीट ही नहीं है। गृह मंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट Office of Amit Shah से भी इस तारीख में कोई ट्वीट नहीं किया गया। 
  • गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट करके वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट को फर्जी बताया है।

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट बताकर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट फर्जी है। हाल के दिनों में गृह मंंत्री ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख में इंटरनेट सेवाएं बंद करने जैसा कोई बयान नहीं दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण