फेक vs फैक्ट

फेक vs फैक्ट:जेपी नड्‌डा से फूलों का गुलदस्ता लेते हुए यह फोटो सचिन पायलट की नहीं है, सिंधिया की फोटो को एडिट कर झूठ फैलाया जा रहा

3 घंटे पहले
  • पायलट समेत कांग्रेस के 19 विधायकों का भविष्य अब कोर्ट के हवाले है
  • सोशल मीडिया पर इस मुद्दे से जुड़ी कई भ्रामक खबरें वायरल हो रही हैं
Advertisement

क्या वायरल: एक फोटो जिसमें कांग्रेस नेता ( अब तक) सचिन पायलट बीजेपी अध्यक्ष से फूलों का गुलदस्ता लेते दिख रहे हैं। इस फोटो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली है।

पिछले एक सप्ताह से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच लगातार बढ़ रही तनातनी किसी से छुपी नहीं है। बीच में पायलट के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें भी चलीं, जिन पर बाद में उन्होंने खुद विराम लगा दिया। लेकिन, सचिन पायलट की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं।

पायलट समेत राजस्थान कांग्रेस के 19 विधायकों पर गहलोत सरकार एक्शन लेने के मूड में दिख रही है। फिलहाल मामला हाईकोर्ट में है। इसी बीच सोशल मीडिया पर इस मुद्दे से जुड़ी भ्रामक खबरें फैलाए जाने का सिलसिला भी जारी है।

फोटो के साथ इस तरह के ट्वीट किए जा रहे हैं

फेसबुक पर भी फोटो को इसी दावे के साथ पोस्ट किया जा रहा है 

फैक्ट चेक पड़ताल 

  • फोटो को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और जेपी नड्‌डा की एक फोटो हमारे सामने आई। साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा ज्वॉइन करने से जुड़ी खबरें भी दिखीं। इन खबरों में भी सिंधिया और नड्‌डा की यही फोटो है। 11 मार्च, 2020 को ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। ये फोटो तब ही की है।
  • दैनिक भास्कर की खबर में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की यही फोटो है। 
  • वायरल फोटो को ज्योतिरादित्य सिंधिया और जेपी नड्‌डा की फोटो से मिलाने पर समझ आता है कि दोनों का बैकग्राउंड बिल्कुल एक जैसा है। फोटो में सिंधिया के पीछे खड़े व्यक्ति की गहरे नीले रंग की पोशाक दिख रही है। यही पोशाक वायरल फोटो में भी है। स्पष्ट है कि सिंधिया की फोटो से छेड़छाड़ कर उसमें सचिन पायलट का चेहरा जोड़ा गया है।
  • दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर सचिन पायलट का इंटरव्यू  है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण