फेक vs फैक्ट

फेक vs फैक्ट / क्या हिमालया कंपनी के मालिक ने कहा हम मुसलमान पहले, हिंदुस्तानी बाद में हैं? पड़ताल में भड़काऊ बयान सपा नेता का निकला

Fact check: Did the owner of the Himalaya company say that we are Muslims first and Indians later? The man who says provocative is SP leader Mavia Ali

दैनिक भास्कर

Jul 09, 2020, 03:08 PM IST

क्या वायरल - वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति कहता दिख रहा है कि सबसे पहले हम मुसलमान हैं। हिंदुस्तानी दूसरे नंबर पर हैं। दावा किया जा रहा है कि भड़काऊ बयान देने वाला ये शख्स हिमालया कंपनी का मालिक है।

वीडियो के साथ वायरल हो रहा मैसेज

@Sudhir_mishr *हिमालया* कंपनी के मालिक का बयान

हम पहले *मुसलमान* हैं।

हम भारत के प्रति *वफादार नहीं* हैं।

हम भारत के *मालिक* हैं।

दैनिक भास्कर के पाठक ने फैक्ट चेक हेल्पलाइन पर वायरल मैसेज भेजकर इसकी पड़ताल करने को कहा

दावे से जुड़े ट्वीट

पिछले महीने फेसबुक पर भी ये दावा खूब वायरल हुआ था ​​​​​​

फैक्ट चेक पड़ताल

  • दावा हिमालया कंपनी के मालिक से जुड़ा हुआ है। इसलिए हमने हिमालया की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके मालिक से जुड़ी जानकारी चेक करना शुरू की।
  • वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, हिमालया के संस्थापक मो. मनाल का 1986 में स्वर्गवास हो गया था। उसके बाद से ही मेराज मनाल कंपनी का जिम्मा संभाले हुए हैं। 
  • मेराज मनाल की फोटो से साफ होता है कि वीडियो में भड़काऊ बातें कह रहा शख्स कोई और है, हिमालया का मालिक नहीं।
  • साल 2004 में मेराज मनाल के बेटे नबील मनाल ने बिजनेस में एंट्री की थी। वे अमेरिका में हिमालया के सीईओ हैं।  इन्हें भी कंपनी का मालिक कहा जा सकता है। लेकिन, नबील की शक्ल भी वीडियो में बोल रहे शख्स से नहीं मिलती।
  • वीडियो में व्यक्ति कह रहा है कि हम मुसलमान पहले हैं, भारतीय बाद में। इससे जुड़े कीवर्ड्स गूगल पर सर्च करने से हमें इंडिया टुडे वेबसाइट पर 24 अगस्त, 2017 का एक वीडियो मिला। ये वही वीडियो है, जिसे हिमालया कंपनी के मालिक का बताया जा रहा है। वीडियो के साथ घटना की जानकारी भी दी गई है।

  • इंडिया टुडे के अनुसार - भड़काऊ भाषण देने वाला ये शख्स समाजवादी पार्टी का नेता माविया अली है। इससे स्पष्ट हुआ कि ये हिमालया कंपनी का मालिक नहीं बल्कि सपा नेता है।

  • गूगल सर्च करने से हमें माविया अली की सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ की एक फोटो भी मिली। इस फोटो से स्पष्ट हो रहा है कि वीडियो में भड़काऊ भाषण दे रहा शख्स सपा नेता ही है। 

निष्कर्ष : वीडियो में भड़काऊ भाषण देता दिख रहा शख्स हिमालया कंपनी का मालिक नहीं। बल्कि सपा नेता माविया अली है। 

Comments

Popular posts from this blog

क्या सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट चाहती हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं?

31 अगस्त से स्कूल खुलने का मैसेज झूठा है,

कश्मीर में भाजपा नेता का अपहरण